
Government Scheme : अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए लाखों रूपये की जरूरत होती हैं। अगर आप उन लाखों रूपये की जरूरतों को पूरा करना चाहते है, तो फिर आपको बच्चे के जन्म से ही उनके लिए निवेश की योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि कई सारी सरकारी स्कीम है। जो बच्चों की शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्चा उठाती है। अगर आप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश की योजना बना रहे है, तो फिर आप पोस्ट ऑफिस में निवेश करने के बारे में सोच सकते है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे है। इस योजना का नाम बाल जीवन बीमा योजना है। इस योजना में आप प्रतिदिन 6 रूपये का निवेश कर सकते है और आप अपने बच्चे को लखपति बना सकते हैं।
खास बच्चों के लिए बनाया गया है यह योजना
सरकार की यह जो बाल जीवन बीमा योजना है। इस योजना को खासकर बच्चों के लिए बनाया है। इस योजना को बच्चे के माता-पिता खरीद सकते है। हालांकि इस बाल जीवन बीमा योजना में केवल बच्चों को ही नॉमिनी बनाया जा सकता है। एक परिवार के केवल दो बच्चों को ही बाल जीवन बीमा योजना कवर करती है। जिन माता-पिता की आयु 45 वर्ष से अधिक है। वे इस योजना को अपने बच्चों के लिए नहीं खरीद सकते हैं।
यह योजना 5 से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए है
यह योजना 5 वर्ष से 20 वर्ष के बच्चों को कवर करती है। अगर हम इस योजना में प्रीमियम की बात करें, तो आप इसमें 1, 3, 6, 12 महीने के आधार पर प्रीमियम को जमा कर सकते है। इस योजना में 6 से 18 रूपये तक का प्रीमियम हर दिन जमा किया जा सकता है। जब बाल जीवन बीमा योजना मैच्योर हो जाती है। तब 1 लाख रु सम एश्योर्ड का फायदा दिया जाता है।

इस योजना की विशेषताएं
अगर हम इस योजना की विशेषता की बात करें, तो इसमें केवल 2 बच्चों को फायदा दिया जाता है। इस योजना में अगर निवेश करना है, तो फिर इसके लिए बच्चों की उम्र 5 वर्ष से 20 वर्ष होनी चाहिए। पॉलिसी को खरीदते समय जो माता-पिता है। उनकी आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर जो पॉलिसीधारक है। वो पॉलिसी के मैच्योर होने से पहले गुजर जाता है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे को पॉलिसी का प्रीमियम नहीं देना होगा। जब पॉलिसी का पीरियड पूरा हो जाता है। पॉलिसी का पीरियड पूरा होने पर बच्चे को मैच्योरिटी के पूरे पैसे दिए जाएंगे। पॉलिसी का जो प्रीमियम है। माता-पिता को भरना होता है। 1 हजार रु के प्रीमियम पर हर वर्ष 48 रुपये का बोनस हर साल मिलता हैं।
इस तरह करें आवेदन
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको आपके पास के पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र लेना होगा। आपको इस आवेदन पत्र को भरना होगा। इस फॉर्म में आपको बच्चे के कई सारे विवरण भरना होगा। जैसे- नाम,आयु और पता। साथ ही पॉलिसी होल्डर की भी आपको जानकारी भरनी होगी। आवेदक को पहचान पत्र देना होगा। साथ ही पत्र का भी प्रमाणपत्र देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications