Post Office Scheme Sukanya Samriddhi Yojana: 1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस स्कीम की सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े हुए कुछ बदलाव होने वाले हैं। अगर आपका भी इस योजना में अकाउंट है या फिर आप इस अकाउंट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको इस योजना में होने वाले बदलाव के बारे में पता होना चाहिए।

1 अक्टूबर से होगा ये बदलाव
इस बदलाव के अनुसार, गलत तरीके से खोले गए NSS अकाउंट, बच्चों के नाम पर खोले गए पीपीएफ अकाउंट, एक से ज्यादा पीपीएफ अकाउंट, विदेशी लोगों द्वारा पीपीएफ अकाउंट को बढ़ाया जाना और बच्चों के माता-पिता के अलावा दादा-दादी द्वारा खोले गए सुकन्या समृद्धि खाते (SSY) को सही किया जाना शामिल है। दिशानिर्देशों के अनुसार दो से ज्यादा अकाउंट तीसरे और अतिरिक्त खाते पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा। इसके अलावा जमाकर्ता को मूल राशि वापस कर दी जाएगी।
अगर दादा -दादी के नाम पर खोला है अकाउंट
अगर आपने दादा-दादी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खोला है, तो उसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की स्कीम के नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके लिए आपको सबसे पहले ट्रांसफर प्रोसेस को समझना होगा। ट्रांसफर प्रोसेस को शुरु करने से पहले आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। आपके पास बैंक अकाउंट की पासबुक जिसमें अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारी होनी चाहिए। आपकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र। उम्र और रिश्ते का भी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा बालिका के साथ संबंध का प्रमाण और जन्म प्रमाण पत्र या अन्य कानूनी डॉक्यूमेंट जिसमें सारी जानकारी हैं।
नए अभिभावक का पहचान प्रमाण जिसमें माता-पिता या अभिभावक का सरकार द्वारा जारी आईडी हो। इसके साथ ही आवेदन पत्र जो उस डाकघर या बैंक में उपलब्ध हो जिसमें आपका अकाउंट हो।
अकाउंट ट्रांसफर प्रोसेस के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स रखने के बाद, आपको सबसे पहले उस डाकघर या बैंक में जाना चाहिए जहां खाता खोला गया था। उन्हें अधिकारियों को नए दिशानिर्देशों के अनुसार अकाउंट ट्रांसफर प्रोसेस को करने के लिए जानकारी देनी चाहिए। फिर, उन्हें बैंक या पोस्ट ऑफिस के द्वारा प्रदान किया गया जरूरी फॉर्म भरना चाहिए।
बैंक या डाकघर के कर्मचारी के द्वारा वेरिफिकेशन होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को जमा करने के बाद, बैंक या डाकघर वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा करेंगे। यदि आवश्यक हो तो वे अतिरिक्त जानकारी का अनुरोध कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, नए अभिभावक की जानकारी को दिखाने के लिए आपका पोस्ट ऑफिस खाता रिकॉर्ड अपडेट किए जाएंगे।
एक बार ट्रांसफर प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, आपको नए अभिभावक की जानकारी अपडेट हो जाएगी और वही दिखेगी। इसके अलावा अगर एक ही बेटी के लिए दो से अधिक खाते खोले गए हैं, तो एक्ट्रा अकाउंट तुरंत बंद कर देना जरूरी है, और इसकी मूल राशि बिना किसी अर्जित ब्याज के वापस कर दी जाएगी। यह कदम सुकन्या समृद्धि योजना दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जिसमें कहा गया है कि प्रति परिवार केवल दो खाते खोले जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित करना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications