नयी दिल्ली। भारत में पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं बहुत काम की हैं। छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने के लिए आपको इससे बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन नहीं मिलेगा। यहां आपका पैसा सुरक्षित रहने की फुल गारंटी है, जबकि रिटर्न की बात करें तो बैंक एफडी से ज्यादा मुनाफा यहां है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नई-नई सर्विस भी पेश करता रहता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) या किसी अन्य बचत योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए आसान होने वाला है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
शुरू की गई है ये सुविधा
पोस्ट ऑफिस ने हाल ही में एक नई सर्विस शुरू की है। नई सुविधा के तहत जमा और खाता खोलने की सुविधा निकासी फॉर्म (एसबी-7) के जरिए दी जाएगी। असल में ग्रामीण डाक सेवक शाखाओं में चेक सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण ग्राहकों को राहत देने के लिए एक ही फॉर्म से दो काम करने की अनुमति दी गई है। पोस्ट ऑफिस ने बताया था कि निकासी फॉर्म के जरिए खाता खोलने और डिपॉजिट जमा करने की सुविधा शुरू करने के लिए निवेदन आ रहे थे। अब पोस्ट ऑफिस ने ये सुविधा शुरू कर दी है।
क्या मिलेगा ग्राहकों को फायदा
नए नियम के तहत ग्रामीण डाक सेवक शाखा में पैसा जमा करने और नए खाते खोलने के लिए अलग-अलग फॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी। निकासी फॉर्म के साथ सेविंग बुक पासबुक ही काफी होगी। इस फॉर्म के जरिए ग्राहक 5,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं। वहीं 5 हजार रुपये से अधिक जमा करने के लिए ग्राहकों को डाकघर की बचत पासबुक और पे-इन-स्लिप देनी होगी। इसके अलावा संबंधित योजना के लिए एसबी / आरडी / एसएसए या पीपीएफ की पासबुक भी दिखानी होगी। इसके माध्यम से पैसा पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि सहित अन्य योजनाओं में जमा किया जा सकता है।
पोस्ट मास्टर करेगा सत्यापन
ध्यान रहे कि जो ग्राहक 5 हजार रुपये से अधिक जमा करेंगे उन्हें फॉर्म के साथ अन्य दस्तावेज भी दिखाने होंगे। पोस्ट मास्टर निकासी फॉर्म, पे-इन-स्लिप और पासबुक को सत्यापित करेगा। इसके बाद डिटेल अपडेट की जाएगी। फिर ग्राहक को डाकघर से अपनी पासबुक और रसीद लेनी होगी।
ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर दी जाने वाली ब्याज दर की समीक्षा हर तिमाही में होती हैं। लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। पीपीएफ और एनएससी सहित बाकी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए वही रहेगी, जो जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए थी।
किस योजना पर कितना ब्याज
इस समय बचत जमा पर 4 फीसदी, 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी, 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी, 5 वर्षीय सीनियर सिटिजेन सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी, 5 वर्षीय मासिक आय खाता पर 6.6 फीसदी, 5 वर्षीय नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी (124 महीनो में मैच्योर होगा) और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज दर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications