नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे, मगर डीजल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गया। पर क्या आप जानते हैं यही पेट्रोल-डीजल बहुत जल्द आपके लिए कारोबार का मौका ला सकते हैं? जी हैं ट्रेडिंग के जरिए आपको बहुत जल्द में इन दोनों कमोडिटीज में कारोबार करने का मौका मिलेगा। मार्केट रेगुलेटर सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) बहुत जल्द इन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में ट्रेडिंग पर मुहर लगा सकता है। इससे शेयर बाजार के निवेशकों को अपना जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय दे चुका मंजूरी
जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय इस प्लान को हरी झंडी दिखा चुका है, जिसके तहत डेरिवेटिव मार्केट में पेट्रोलियम उत्पादों में कारोबार होगा। सेबी की तरफ से इस मामले में अंतिम नियम जारी करने के बाद कमोडिटी एक्सचेंज जल्द ही पेट्रोल और डीजल फ्यूचर्स (ट्रेडिंग के लिए प्रोडक्ट) लॉन्च कर सकेंगे। इसमें सभी को पेट्रोल और डीजल में ट्रेड करने का अवसर मिलेगा। पेट्रोल और डीजल के मामले में डेरिवेटिव प्रोडक्ट में एक निर्दिष्ट मूल्य और निर्दिष्ट मात्रा में खरीदे जाएंगे। बढ़ते हुए बाजार में जहां ईंधन की कीमतें ऊपर जा रही हैं फ्यूचर प्रोडक्ट निवेशकों को नुकसान से बचाएगा और उनका जोखिम कम कराएगा।
किसके लिए रहेगा बेस्ट
हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी मामले में पेट्रोल और डीजल फ्यूचर ट्रेडिंग से खुदरा ग्राहकों को लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईंधन की मात्रा कम होगी। सेबी डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स में 100 लीटर पेट्रोल और डीजल की मात्रा के साथ ट्रेडिंग की अनुमति दे सकता है। यह खुदरा ग्राहकों के लिए बहुत ऊंचा स्तर होगा। पेट्रोल और डीजल में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट रिफाइनर, परिवहन कंपनियों, पेट्रोल पंप मालिकों आदि के लिए बेहतर होने की उम्मीद है, जिनकी नजर में पेट्रोलियम उत्पादों के दैनिक मूल्य में होने वाला उतार-चढ़ाव रहता है। रेलवे, विमानन और औद्योगिक उपभोक्ता भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
कैसे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
भारत में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता के अलावा पेट्रोलियम उत्पादों के दाम केंद्रीय और राज्य स्तर पर सरकारी टैक्सों में लगातार बदलाव से प्रभावित होते हैं। फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट अप्रत्याशित मूल्य में बढ़ोतरी के मामले में भी मदद कर सकता है।
कच्चे तेल में कारोबार का अवसर
पेट्रोल और डीजल से पहले कच्चे तेल में भी कारोबार का ऑप्शन है। आप बैठे-बैठे क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। 2003 में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग की शुरुआत के बाद से, भारत के कमोडिटी ट्रेडिंग मार्केट में 120 गुना की वृद्धि हुई है। अभी भी हमारे देश में कमोडिटी ट्रेडिंग में डेवलपमेंट की जबरदस्त संभावना है। आज भारत का अपना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) चांदी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। इस पर सोने, तांबे और प्राकृतिक गैस के अलावा कच्चे तेल में भी कारोबार होता है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- कच्चे तेल की कमोडिटी ट्रेडिंग में सफल होने के लिए आपको यह समझने में सक्षम होना होगा कि मांग और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव तेल की कीमतों को कैसे प्रभावित करते हैं
- आप कच्चे तेल को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स के बारे में पता होना चाहिए
- नुकसान से बचने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग रणनीति होनी चाहिए
- ट्रेडिंग में जोखिम रहता है, इसके लिए तैयार रहें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications