इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है। 31 अगस्त से 4 सिंतबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 313 रुपये घटा है तो वहीं चांदी का 2,982 रुपये लुढ़की। बीते कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई।
उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
31 अगस्त को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम तेजी के साथ खुले। 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार के मुकाबले 228 रुपये महंगा खुला। सोमवार सुबह सोने का रेट 51405 रुपये पर पहुंच गया, वहीं चांदी 1682 रुपये प्रति किलो मजबूत होकर 66516 रुपये पर खुली।
1 सिंतबर को मंगलवार को सोने के दाम में दूसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजार में सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम तेजी के साथ खुले। 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार की तुलना में 155 रुपये महंगा खुला। सोना 155 रुपये चढ़कर 51401 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 1696 रुपये बढ़कर 67630 रुपये पर खुली।
2 सिंतबर बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को आज सोने की कीमत 551 रुपए नीचे लुढ़क गई। वहीं चांदी की कीमत में 2046 रुपए की बड़ी गिरावट आई। बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 551 रुपये गिरकर 51,024 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सोने का भाव 329 रुपये चढ़कर 51,575 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट 2046 रुपये गिरकर 66356 रुपये पर आ गया।
3 सिंतबर सोने के दाम में गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 427 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। आज सोना गोल्ड आज 340 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50844 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 1559 रुपये प्रति किलो के नुकसान के साथ 64362 रुपये पर खुली।
4 सिंतबर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट गिरावट के साथ खुले। 24 कैरेट सोना जहां 51000 के नीचे आ गया। आज आखिरी गोल्ड आज 165 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 51092 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 859 रुपये प्रति किलो के नुकसान के साथ 63534 रुपये पर खुली।
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
24 कैरेट शुद्ध सोने पर 999 लिखा होता है।
22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है।
21 कैरेट सोने की पहचान 875 लिखा होता है।
18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है।
14 कैरट ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
ऐसे सोने की करें पहचान
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं। लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
क्या डिजिटल गोल्ड खरीदना ग्राहकों के लिए सुरक्षित
अगर आप डिजिटल गोल्ड खरीदना चाहते है तो बता दें कि विशेषज्ञों के अनुसार यदि निवेश में एक स्व-नियामक तंत्र शामिल नहीं है, तो यह एक तरह से भारत में सबसे बड़ी पोंजी योजना हो सकती है। इसलिए, डिजिटल गोल्ड के लिए विनियामक तंत्र या बुनियादी ढाँचे के रूप में समय की आवश्यकता है क्योंकि अन्य ग्राहकों को डिफ़ॉल्ट के मामले में कोई पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसके अलावा, ऐसे उदाहरण भी हो सकते हैं जहां डिजिटल मार्ग के माध्यम से खरीदारी को सरकार द्वारा समर्थित स्वर्ण मुद्रीकरण पहल के हिस्से के रूप में बढ़ावा दिया जाता है। और ग्राहकों को उनकी सोने की जमा राशि के लिए 2.5% की ब्याज दर का लालच दिया जाता है और उन्हें विश्वास दिलाया जाता है कि उनकी आयोजित इकाइयां सोने में सुरक्षित हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications