इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है। इस सप्ताह 7 सिंतबर से 11 सिंतबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 239 रुपये की तेजी आई है तो वहीं चांदी का 204 रुपये उछाल देखने को मिली है।

उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
- 7 सिंतबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना आज गिरावट के साथ खुला वहीं चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है। गोल्ड का भाव 41 रुपये गिरकर 51065 पर खुला। जहां तक चांदी की बात करें तो यह 611 रुपये प्रति किलो तेजी के साथ 65048 रुपये पर खुली।
- 8 सिंतबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 167 रुपये की तेजी के साथ 51,185 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 704 रुपये की बढ़त के साथ 65,721 रुपये पर खुला।
- 9 सिंतबर बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। जानकारी दें कि आज 10 ग्राम सोने का भाव 268 रुपये की तेजी के साथ 51,343 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 127 रुपये की बढ़त के साथ 64952 रुपये पर खुला।
- 10 सिंतबर गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना बुधवार के बंद भाव 51051 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 280 रुपये चढ़कर 51331 पर खुला। जहां तक चांदी की बात करें तो यह 1553 रुपये प्रति किलो तेजी के साथ 66100 रुपये पर खुली।
- 11 सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना गुरुवार के बंद भाव 51476 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 172 रुपये चढ़कर सस्ता होकर 51304 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 65252 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
ऐसे सोने की करें पहचान
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं। लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications