सोने और चांदी के दाम में आज बदलाव देखने को मिली है। एक दिन पहले सोना सस्ता होने के बाद आज फिर महंगा हो गया है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में आज बदलाव देखने को मिली है। एक दिन पहले सोना सस्ता होने के बाद आज फिर महंगा हो गया है। आज यानी मंगलवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में औसतन 267 रुपये की तेजी आई है। मंगलवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 47314 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के रेट में भी बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी भी 630 रुपये प्रति किलो मजबूत हुई है। बता दें सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी नहीं लगा है। आज दिल्ली में सोने और चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिल रहा है। जबकि विदेशी बाजार ठंडे पड़े हुए हैं।

जबकि 23 कैरेट सोने का दाम आज 266 रुपये चढ़कर 47125 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं 22 कैरेट सोना 43340 रुपये के रेट से बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य 35486 रुपये है। वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 310 रुपये की तेजी के साथ 47,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स में अगस्त महीने में डिलिवरी वाले सोने की वायदा कीमत 310 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,336 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,850 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले सोने की वायदा कीमत 303 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 5,564 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,737 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की कीमत में गिरावट आपको राहत देगी। आपको बता दें कि भारत में अभी शादी का सीजन चल रहा है। शादी में लोग सोने-चांदी के गहनों की ज्यादा खरीदारी करते हैं। ऐसे लोगों को इस गिरती कीमत से फायदा होगा जिनके यहां आने वाले दिनों में शादी होनी है। वहीं ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications