नई दिल्ली, जून 19। गर्मियों में भारत में आम खूब शौक से खाये जाते हैं। फलों का राजा कहे जाने वाला आम गर्मियों को मौसम में मार्केट की रौनक होता है। भारत में बैंगनपल्ली, दशहरी, अल्फांसो, लंगड़ा सहित आम की कई किस्म हैं। पोषण और स्वाद से भरपूर आम को कई तरह के ठंडे ड्रिंक बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। जो खास व्यंजन या ड्रिंक आम से तैयार होते हैं उनमें आम की चटनी, आम पन्ना, आम का अचार, आम करेला और सलाद शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे महंगे आम की किस्म जापान में पाई जाती है। मगर अब यह किस्म भारत में भी उगाई जाती है।
ये है सबसे महंगा आम
बैंगनी रंग का मियाज़ाकी आम जापान के मियाज़ाकी शहर में उगाए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध फलों में से एक है। हालाँकि हाल ही में भारत में भी इसका उत्पादन शुरू कर दिया गया है। मियाज़ाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है और पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा गया था।
जानिए मियाजाकी आम की खासियत
इन आमों को 'ताइयो-नो-टोमागो' या 'एग्स ऑफ सनशाइन' के रूप में ब्रांडेड और बेचा जाता है। यह पीले या हरे रंग के नहीं होते हैं, बल्कि यह पकने पर बैंगनी से लाल हो जाते हैं और दिखने में डायनासोर के अंडे जैसे होते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एक आम का वजन 350 ग्राम से अधिक होता है और इनमें चीनी की मात्रा 15% या इससे अधिक होती है।
कैसे उगते हैं ये खास आम
इन आमों की खेती के लिए कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। जैसे कि धूप के कई घंटे, गर्म मौसम और पर्याप्त वर्षा। इन आमों की खेती मियाज़ाकी शहर में साल 1984 से की जा रही थी। यह अप्रैल से अगस्त तक ही मिलते हैं। स्वाद के अलावा इस आम के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह दुर्लभ फल जापान में बिकने वाले सबसे महंगे फलों में से एक है। दो आमों के एक डिब्बे की कीमत 2.7 लाख रुपये तक होती है।
भारत में कहां उग रहे ये आम
इन आमों की खेती थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में भी की जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दंपति इन दुर्लभ आमों को उगा रहा है। उन्होंने आम के दो पेड़ों की चोरी को रोकने के लिए चार गार्ड और छह कुत्तों को भी तैनात किया है। हाल में यह खबर काफी फैमस रही।
जानिए मियाज़ाकी आम के बेनेफिट
ये आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर, आँखों के लिए अच्छा, कैंसर के खतरे को कम करने वाला, त्वचा के लिए फायदेमंद और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला होता है।
ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर
बात करते हैं दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की। ये अंगूर भी जापान में ही उगाया जाता है। इस खास अंगूर का नाम होता है रूबी रोमन अंगूर। ये अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में इस खास किस्म के अंगूर के 24 दानों (24 अंगूर) का गुच्छा करीब 7.5 लाख रु में खरीदा गया था। इस अंगूर को अमीरों के फल के नाम से भी जाना जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications