इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।

24 अगस्त से 28 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 1063 रुपये घटा है तो वहीं चांदी का 1663 रुपये लुढ़की। बीते कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। Gold Bond : पिछली बार से भी सस्ता सोना बेच रही सरकार, ऐसे खरीदें ये भी पढ़ें
उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
- 24 अगस्त को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव शुक्रवार की तुलना में 19 रुपये चढ़कर 51,992 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का भाव शुक्रवार की तुलना में 1040 रुपये बढ़कर 66,374 रुपये पर खुला। शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। बाजार खुलते ही चांदी 65334 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
- 25 अगस्त को मंगलवार को सोने के दाम में दूसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सोमवार की तुलना में 381 रुपये गिरकर 51628 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का भाव सोमवार की तुलना में 1,493 रुपये लुढ़ककर 64881 रुपये पर खुला।
- 26 अगस्त बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 266 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51188 रुपये पर खुला। वहीं चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2053 रुपये गिरकर 62541 रुपये पर खुला।
- 27 अगस्त सोने के दाम में गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 427 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। आज सोना 51537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने आज 3373 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई। सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव आज 64447 रुपये पर खुला।
- 28 अगस्त सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट गिरावट के साथ खुले। 24 कैरेट सोना जहां 51000 के नीचे आ गया, वहीं चांदी के रेट में 677 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। आज आखिरी कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 293 रुपए नीचे गिरकर 50929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, और चांदी की कीमत 677 रुपए नीचे लुढ़ककर 64711 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कोरोनाकाल में सोना बना बड़ा वरदान
सोना गहरे संकट में काम आने वाली संपत्ति है, मौजूदा कठिन वैश्विक परिस्थितियों में यह धारणा एक बार फिर सही साबित हो रही है। कोविड-19 महामारी और भू-राजनीतिक संकट के बीच सोना एक बार फिर रिकॉर्ड बना रहा है और अन्य संपत्तियों की तुलना में निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प साबित हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि उतार-चढ़ाव के बीच सोना अभी कम से कम एक-डेढ़ साल तक ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल का मानना है कि कम एक साल तक सोना उच्चस्तर पर रही रहेगा। वह कहते हैं कि संकट के इस समय सोना निवेशकों के लिए वरदान है। गोयल मानते हैं कि दिवाली के आसपास सोने में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।
दिवाली तक 70 हजारी हो सकता है सोना
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।
मुसीबत की घड़ी में खूब चमका सोना
सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications