नयी दिल्ली। पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय में पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हो चुका है। देश में अनलॉक शुरू होने के बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आज ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। पर दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 80.53 रुपये प्रति लीटर है। भारत में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में कार से सफर करने वालों के लिए बड़ी मुश्किल है, क्योंकि ईंधन महंगा होने से छोटे सफर की लागत भी काफी ज्यादा आती है। कार का माइलेज कितना भी अच्छा हो मगर पेट्रोल-डीजल के दाम जेब पर बहुत ज्यादा बोझ डालते हैं। इसलिए पेट्रोल-डीजल के बजाय इस समय सीएनजी कार बहुत शानदार ऑप्शन है। यहां हम आपको बताएंगे दमदार सीएनजी कारों के बारे में।
मारुति सुजुकी ऑल्टो एस-सीएनजी
मारुति सुजुकी ऑल्टो एस-सीएनजी भारत में सबसे बेहतर पर्यावरण के अनुकूल कारों में से एक है। इस हैचबैक कार में 796 सीसी इंजन दिया गया है, जो 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 4.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होने वाली ऑल्टो एस-सीएनजी में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ऑल्टो सीएनजी 31.59 किमी का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एस-सीएनजी
मारुति सुजुकी की सीएनजी कारों में एस-प्रेसो एस-सीएनजी एक और अच्छा विकल्प है। इस मिनी-एसयूवी में 998 सीसी का इंजन मौजूद है, जो 60 पीएस की पावरऔर 78 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप किसी एडवेंचर पर हैं तो ये अच्छा ऑप्शन है। एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें 55 लीटर का फ्यूल है। एस-प्रेसो 31.2 किमी / किग्रा का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी एक हैचबैक है, जिसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है। ये इंजन 60 पीएस की पावर और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट देता है। अपनी शानदार पावर और हैंडलिंग के चलते सेलेरियो एस-सीएनजी एक सहज ड्राइव वाली कार साबित होती है। सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। ये हैचबैक 31.76 किमी / किग्रा का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी वैगन आर एस-सीएनजी
मारुति सुजुकी वैगन आर एस-सीएनजी अच्छी ईंधन दक्षता वाली कार है। हैचबैक में 998 सीसी का इंजन है जो 60 पीएस की पावर देता है और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। 5.25 लाख रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत से शुरू होने वाली हैचबैक में 60 लीटर का प्रभावशाली टैंक है। ये कार 33.54 किमी / किग्रा का माइलेज देती है।
हुंडई सैंट्रो सीएनजी
नई हुंडई सैंट्रो सीएनजी वैरिएंट में आपको शानदार पावर और बेहतर ईंधन एफिशिएंसी मिलेगी। इस हैचबैक में 1086 सीसी का इंजन दिया गया है जो 60 पीएस की पावर और 86 एनएम का प्रभावशाली अधिकतम टॉर्क देता है। नई सैंट्रो के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस हैचबैक में 60 लीटर का टैंक है। ये कार 30.48 किमी / किग्रा का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications