UP Holidays in October: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए और सरकारी कर्मचारियों के लिए ने तीन दिन की छुट्टी दी है। इससे पहले यूपी में 12 अक्टूबर यानी शनिवार और 13 अक्टूबर रविवार को दशहरे की छुट्टियां घोषित की गई थी। आइए आपको बताते हैं कि लगातर किन 3 दिनों पर यूपी सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है।

यूपी सरकार ने इन दिनों पर की छुट्टी
11 अक्टूबर को महा नवमी को देखते हुए सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की मांग गई थी। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर को छुट्टी की जानकारी दे दी है। यानी आज सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 अक्टूबर को दशहरा और रविवार के कारण भी छुट्टी की गई है।
दिवाली पर इतने दिन की रहेगी छुट्टी
अगर इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इस महीने आपको खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। यूपी में 31 अक्टूबर दिवाली, 1 नवंबर गोवर्धन पूजा और 2 को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस महीने होने वाली छुट्टीयों का शेड्यूल
अक्टूबर के महीने होने वाली स्कूली छुट्टियों का बेसिक शेड्यूल भी सरकार ने बताया है। इस लिस्ट को आप आसानी से चेक कर सकते हैं-
12 अक्टूबर विजयादशमी
13 अक्टूबर रविवार
20 अक्टूबर रविवार
27 अक्टूबर चौथा रविवार
देशभर में मनाएं जाएंगे ये त्यौहार
दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली तक देशभर में ये सभी त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी हो चुकी है। हिंदू धर्म में सबसे प्रतिष्ठित त्योहारों में से एक मानी जाने वाली दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है, जिसका भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। इन दिनों पर विशेष तरह से माता दुर्गा कि पूजा की जाती है और कन्या पूजन भी होता है। इसके बाद दशहरा का पर्व और दिवाली का त्यौहार भी मनाया जाता है।
दशहरा अवकाश अवधि बढ़ाने के सरकार के फैसले को राज्य कर्मचारियों के बीच पूरी स्वीकृति मिली है, कर्मचारी अब अपने घरों में आराम से महानवमी समारोह में पूरी तरह से भाग ले सकते हैं। यह कदम न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के महत्व को स्वीकार करता है बल्कि समुदाय के बीच उत्सव की भावना को भी बढ़ाता है। आधिकारिक सार्वजनिक छुट्टियों के माध्यम से इन त्योहारों के महत्व को पहचानकर, उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मनाने के लिए अपनी यौजना को भी दिखाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications