
Punjab Govt : पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर को प्रदान करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के 35 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
राज्य के सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समागम के दौरान में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से कहा गया है कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के वायदे के मुताबिक पंजाब के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहें है। जिससे नई पीढ़ी अपने सपने को पूरा कर सके और नई पीढ़ी विदेश की ओर न जाए।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 34 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे और इसके साथ ही सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के एक क्लर्क को नियुक्ति पत्र सौंपे।
कैबिनेट मंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों बधाई दी और नव नियुक्त कर्मचारियों को अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नव नियुक्त कर्मचारियों को कहा कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाते हुए अपने काम को करें।
इस अवसर पर कई सारे लोग उपस्थित थे। जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक श्री जी. रमेश कुमार उपस्थित थे साथ ही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरैक्टर श्रीमति माधवी कटारिया भी उपस्थित थी।
इस साथ ही सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक कम संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह उपस्थिति थे साथ ही सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक चरणजीत सिंह और अमरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications