Punjab : नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा देने और आत्मविश्वास और लीडरशिप के गुण को पैदा करने के लिए नई यूथ पॉलिसी लाई जा रही है। यह बात पंजाब के युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कही।
उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पहली बार यूथ क्लबों के लिए अवार्ड शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नौजवानों को दिए जाने वाले शहीद भगत सिंह राज्य युवा पुरुस्कार के लिए चयन प्रणाली को तर्कसंगत बनाया जायेगा।

मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सिवल सचिवालय में विभाग की समीक्षा मीटिंग करते हुये कहा कि यूथ क्लबों को सरगरम करने के लिए प्रोग्राम बनाया जाये तो अधिकतम नौजवानों को कवर किया जाये।
मीत हेयर ने कहा कि गांवों में सामाजिक भलाई के कार्य, वातावरण की संभाल, नशों के खिलाफ जागरूकता, खेल और सांस्कृतिक आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यूथ क्लब आगे आएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 40 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या नौजवानों की है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों को प्रदेश के विकास में भागीदार बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए व्यापक यूथ पॉलिसी बनाई जाए।
मीत हेयर ने कहा कि नौजवानों के अधिकतम अंतर-राज्यीय टूर लगाए जाएं और युवा वाद-विवाद प्रोग्राम बनाऐ जाएं। उन्होंने कहा कि यूथ एडवेंचर क्लब की स्थापना की जाये।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की जैसे इस बार भी पंजाब राज्य अंतर यूनिवर्सिटी युवा मेला बनाया जाए जिससे नौजवानों की भीतरी प्रतिभा निखर कर सामने आए।
उन्होंने कहा कि विभाग में सहायक डायरेक्टर के खाली पदों को तुरंत ही भरने के लिए दूसरे विभागों से काबिल अधिकारियों को डैपूटेशन पर लाने की योजना बनाई जाए उन्होंने साथ ही पंजाब लोक सेवा कमीशन को खाली पद भरने के लिए भी लिखा जाए। मीत हेयर ने कहा कि युवा भवन के निर्माण का कार्य मुकम्मल किया जाए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications