
Punjab : सीएम भगवंत मान के द्वारा सोमवार को आने वाली पीढ़ियों के लिए जल के संरक्षण करने के लिए जल के स्तर पर ध्यान देने के साथ साथ वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की।
सिंबली में चिट्टी बेई की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह राज्य महान गुरुओं और संतों की पवित्र भूमि है, जिन महान गुरुओं और संतों ने पर्यावरण को संरक्षित करने का मार्ग दिखाया है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि मान सरकार गुरुओं के पदचिन्हों पर चलते हुए जल्द ही पंजाब में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए अभियान शुरू करेगी।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इस नेक कार्य को करने के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। सीएम ने लोगों से इसका समर्थन करने के लिए कहा है और इस अभियान को और जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में आप सरकार बनने के बाद पर्यावरण को बचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि अधिक वक्त के बाद आई राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रमुख क्षेत्रों की उपेक्षा की है। हालांकि, सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि उनकी सरकार के बनाने के बाद इन क्षेत्रों में बहुत परिवर्तन हुआ है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब राज्य सरकार के प्रयत्न से बहुत ही जल्द ही इन क्षेत्रों में देश भर में अग्रणी राज्य बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा भू जल को बचाने के लिए नहर के पानी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए कदम को उठा रही है। पंजाब इस वक्त नहर के जल का सिर्फ 33 से 34 प्रतिशत उपयोग कर रहा है। इसको आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कल्पना की कि अगर राज्य पहले चरण में नहर के जल का इस्तेमाल 60 फीसदी तक बढ़ा सकता है, तो फिर कुल 14 लाख में से करीब 4 लाख नलकूपों को बंद किया जा सकता है, जिससे पानी की बचत होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications