
Punjab: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बुधवार को खरड़ में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8.59 करोड़ रुपये की लागत वाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 50 बिस्तरों की क्षमता वाला यह केंद्र लोगों को समर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन में कहा के यह केंद्र गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों देखभाल के लिए आवश्यक सहूलियत मुहैया करवाएगा।
सीएम की तरफ से कहा गया है कि 1 वर्ष के भीतर 45 स्वास्थ केंद्रों में से 35 स्वास्थ्य केंद्र समर्पित किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और अस्पताल स्थापित किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ और बिजली के क्षेत्र को प्रमुख तौर पर प्राथमिकता दी है।
सीएम ने कहा कि स्वास्थ के क्षेत्र में अब तक 584 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। सीएम ने कहा हैं कि बहुत ही जल्द 75 से 100 क्लिनिक और खोलने का ऐलान किया। जिसको घर के नजदीक ही लोगों को स्वास्थ्य सहूलियतें दीं जा सकें।
सीएम ने लोगों से कहा कि फ्री घरेलू बिजली देने की भी गारंटी दी गई थी और हमारे विरोधी दोष लगाते थे कि यह गारंटी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा है कि इस वक्त पर 88 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है।
सीएम मान ने शिक्षा के क्षेत्र की बात करते हुए कहा है कि सरकारी स्कूलों का स्तर उठाने के नतीजे अब सामने आने लगे हैं और इस बार कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं क्लास के नतीजों में से सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बाजी मारी हैं।
इन बच्चों को उन्होंने खुद 51 हजार रु, 51 हजार रु का नगद इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है क्योंकि लोगों को सरकारी संस्थाओं पर अब भरोसा होने लगा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications