
51,000 rupees will be given to the toppers of class 12th in punjab: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से ऐलान किए गये बारहवीं की परीक्षा के परिमाण में से अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द इन होनहार विद्यार्थियों को 51,000 रुपये के नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित करेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बयान में कहा कि यह बड़े गौरव और संतोष की बात है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में प्रथाम स्थान हासिल करके लड़कों को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी खुशी वाली बात है कि इन परीक्षाओं के नतीजों में मानसा जिले ने राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। भगवंत मान ने परीक्षा पास करने वाले होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने इम्तिहानों में कामयाब होने के लिए अथक मेहनत और लगन से अपना नाम चमकाया है। भगवंत मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जिसके लिए विद्यार्थी, उनके माता-पिता और अध्यापक बधाई के हकदार हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि यह विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे और उनको उच्च शिक्षा हासिल करके शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों खास कर लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा के लिए बढ़िया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है। इससे वह अपने जीवन में सफल हो सकें।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि नकद इनाम विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करेंगे और उनको मुकाबले की परीक्षाओं में अपना स्थान बनाने के योग्य बनाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications