
Punjab: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य के आम लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए एक बेहद ही अहम कदम उठाया है। सीएम मान ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट विभाग को 15 जून तक ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट (आरसी) का कोई केस लंबित न रखने का निर्देश दिया।
परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंगलवार को सीएम मान ने लोगों को ये सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने की जरूरत पर जोर दिया।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जारी डीएल और आरसी मिलने में लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि तकनीकी वजहों से आरसी पैंडिंग लाइसैंस के बैकलॉग को 15 जून तक निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि डीएल के संबंध में स्मार्ट कार्ड की छपाई का लंबित काम करीब पूरा हो चुका है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि 8 अप्रैल को सिर्फ 29,934 ड्राइविंग लाइसेंसों की छपाई हुई थी, जो 29 मई को बढ़कर 308,061 कर दी गई है।
सीएम मान की तरफ से बताया गया है कि लाइसेंस की प्रिंटिंग का बैकलॉग 8 अप्रैल को 177, 012 से कमकर 29 मई तक 1943 कर दिया गया है।
इसी तरह मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि 8 अप्रैल को आरसी की कोई प्रिटिंग नहीं हुई थी, लेकिन 29 मई को 347272 रिकार्ड प्रिटिंग की गई थी। सीएम मान ने कहा कि 29 मई तक आरसी के स्मार्ट कार्ड की छपाई का बैकलॉग 56251 था जो कि 8 अप्रैल को 226825 था।
उन्होंने कहा कि भविष्य में छपाई और लंबित मामलों की परेशानी से बचने के लिए कंपनी को याद सुनिश्चित करने के लिए बाध्य किया जाए कि आने वाले 3 महीनों के लिए जरुरी स्मार्ट कार्डों का स्टॉक उनके पास उपलब्ध रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications