
Punjab : सीएम भगवंत मान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले समय में परमजीत कुमार ने कई सारे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परमजीत कुमार दुर्भाग्य से घायल हो गया था। जिस वजह से परमजीत को मैदान छोड़ना पड़ा था।

परमजीत कुमार को सरकारी नौकरी की पेशकश की
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया कि पिछली सरकारों के लापरवाही के वजह से प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को अनाज की मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर कार्य करना पड़ रहा था। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया कि जब उनको मीडिया के माध्यम से इस हॉकी खिलाड़ी की स्थिति के बारे में पता चला तो फिर उन्होंने परमजीत कुमार को सरकारी रिहायश पर बुलाया और परमजीत कुमार को सरकारी नौकरी की पेशकश की।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ गया है कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है।

सीएम मान ने उम्मीद जाहिर की है कि परमजीत अपने हुनर से कई और खिलाड़ी पैदा करेगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि परमजीत कुमार अपने हुनर से कई और खिलाड़ी पैदा करेगा, जो खिलाड़ी राष्ट्रीय मुकाबलों और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश के नाम को रौशन करेंगे। सीएम मान की तरफ ने यह भी कहा कि अगर समय पर परमजीत कुमार और शिक्षा को हासिल कर लेता है, तो फिर नियमों के मुताबिक, उसको तरक्कियां भी मिलेगी। सीएम मान की ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से पंजाब के लिए दिए गए कितनी योगदान को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार की यह विनम्र कोशिश है।
परमजीत ने भरोसा दिलाया है कि वह मुख्यमंत्री के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम के लिए परमजीत ने मुख्य मंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि इसकी बेहद ही कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्य मंत्री की तरफ से ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया गया हो। परमजीत कुमार ने भरोसा दिलाया है कि वह मुख्य मंत्री के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications