Punjab: CM मान सख्त, मौत का मांझा बेचने वालों की अब खैर नहीं

Punjab government strict on kite sellers: पंजाब में अब चीनी मांझा बेचने वालों पर लगाम कसी जाएगी। हाल में पंजाब में चीनी मांझे से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई करते हुए ये फैसला लिया है। सीएम ने उपायुक्तों को चीनी मांझा बेचने और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपनगर जिले में 13 वर्षीय लड़के के गले में चीनी मांझा फंस गया था। इसके चलते बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी उपायुक्तों को मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

punjab-government-strict-on-kite-sellers

गुरमीत सिंह हेयर ने कहा कि काफी समय से इस चीनी मांझे से बच्चों, बुजुर्गों और जीव-जंतुओं को बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में अब सीएम भगवंत मान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा जो ये चीनी मांझा बेचकर मानवीय जीवन को जोखिम में डाल रहा है।

उन्होंने कहा कि दुख की बात तो यह है कि पंजाब में चीनी मांझा बेचने और इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी है। राज्य में इसकी एक भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी नहीं हैं। इसके बावजूद कुछ लोग दूसरे राज्यों से इसे खरीदकर लाते हैं और यहां बेचते हैं। लेकिन अब उन्होंने डोर बेचने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो ये लोग तुरंत इसकी ब्रिकी बंद कर दें या फिर इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

बता दें, चीनी मांझे को प्लास्टिक मांझा भी कहा जाता है। इसे भी दूसरे मांझे की तरह ही साधारण धागे से बनाया जाता है, लेकिन इस पर कांच की लेयर चढ़ाई जाती है। इसे बनाने में मैटेलिक पाउडर और नायलॉन का इस्तेमाल किया जाता है और फिर इसे धारदार बनाया जाता है, ताकि इसे आसानी से तोड़ा न जा सके।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+