
4 roads became toll free in Punjab : पंजाब सरकार ने लोगों के हित में बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य की 4 सड़कों को यात्रियों के लिए टोल फ्री कर दिया है। वहीं इसके अलावा राज्य में 509 करोड़ रुपये की लागत के साथ 3571 किलोमीटर लिंक सड़कों का नवीनीकरण भी कराया गया है।
इस बात की जानकारी पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि लुधियाना-मालेरकोटला, होशियारपुर-टांडा, मक्खू में हाई लेवल ब्रिज, बलाचौर- गढ़शंकर-होशियारपुर सड़कों को यात्रियों के लिए टोल फ्री कर दिया गया है। इन टोल प्लाजों के ठेके की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। हालांकि कंपनियां इसको बढ़ाने के लिए जोड़-तोड़ में लगी थी, लेकिन लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए पंजाब सरकार ने इन टोल प्लाजों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला ले लिया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में ऐसे और टोल प्लजें बंद किए जाएंगे।
विभाग की तरफ की गईं ऐसी अन्य पहलों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 215 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड कर और 65 सेवा केन्द्रों को आम आदमी क्लीनिकों में बदल दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि विशेष सहायता योजना के अधीन 86.70 करोड़ रुपये की लागत से 166 किलोमीटर सड़क के हिस्से का काम पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि लिंक सड़कों के प्रोजेक्टों के अधीन मुकम्मल कर लिए गए गए हैं। इसके अलावा अन्य चल रहे कार्यों पर 509 करोड़ रुपये की लागत से 3571 किलोमीटर सड़क के हिस्से का काम पूरा किया गया है।
सरकार की अन्य परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि जी-20 बैठकों के लिए स्कूलों, हेरिटेज गेट्स और गलियों का नवीनीकरण, सड़कों को चार-मार्गीय बनाने और सजावटी फूल- पौधे लगाकर सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications