payment of Punjab anganwadi workers: आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अधीन अधिक से अधिक लाभार्थी कवर करने के लिए जल्द 8.2 करोड़ रुपये का भत्ता जारी किया जा रहा है। इस बात की घोषणा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की है।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं का जीवन आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार साल 2023 से गर्भवती महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर नई हिदायतों अनुसार 5000 रुपये को दो किस्तो (3000+2000 रुपये) में दे रही है।
अधिक जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब राज्य के सभी 27314 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों की तरफ से लाभार्थियों के फार्म भरने के उपरांत 5000 रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जाती है।
आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को और उत्साहित करने और योग्य लाभार्थियों को स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए, प्रति लाभार्थी आंगनवाड़ी वर्कर को 100 रुपये और आंगनवाड़ी हैल्परों को प्रति लाभार्थी 50 रुपये का मान भत्ता दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करीब 5,48,824 लाभार्थियों को तीन किस्तें जारी कर दीं गई हैं। इससे आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को करीब 8.2 करोड़ रुपए का मान भत्ता बांटा जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मान भत्ते के मिलने से आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर इस स्कीम के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए और भी उत्साहित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं की भलाई के लिए वचनबद्ध है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications