
Punjab Government Scheme : सिलेज बेलर कम रैपर मशीन हरे चारे की गांठें बनाकर उसको व्यवस्थित करने के योग्य बनाती हैं। सिलेज बेलर कम रैपर मशीन की मदद से चारे को एक जगह से दूसरी जगह पर बेहद ही आसानी से ले जाया जा सकता है। अगर इस मशीन को किसान खरीदते है, तो फिर इसको खरीदने में काफी अधिक खर्चा आता है। ऐसी मशीन को छोटे और सीमांत किसान नही खरीद पाते हैं। इसी वजह से पंजाब सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम पंजाब सिलेज बेलर कम रैपर मशीनें सब्सिडी योजना हैं। इस योजना के तहत जो किसान इस मशीन को खरीदने के लिए इच्छुक है। उनको वित्तीय सहायता प्रदान और मशीन खरीदने में सब्सिडी प्रदान करने जायेगी। पंजाब सरकार की इस योजना का फायदा छोटे किसानों को पहुंचाया जाएगा, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
पंजाब सिलेज बेलर कम रैपर मशीनें सब्सिडी योजना के लाभ
पंजाब सरकार की इस योजना के अंतर्गत मशीन को खरीदने वाले किसानों को 40 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। किसानों को करीब 5.6 लाख मदद प्रदान की जाएगी। इससे हरे चारे का उत्पादन भी बढ़ेगा। हरे चारे का उपयोग डेयरी उद्योग ने किया जाता है। हरे चारे के अधिक उत्पादन से डेयरी उद्योग को काफी ज्यादा लाभ होगा। इससे दूध की पैदावार में भी बढ़ावा होगा।
पात्रता
अगर आप पंजाब के मूल निवासी है, तो फिर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ व अन्य किसी राज्य के निवासियों को नहीं मिलेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता का होना जरूरी है। इस योजना के लिए आवेदन सिर्फ किसान वर्ग और डेयरी उत्पादक ही कर सकते हैं। इसके साथ ही इस योजना में पात्र होने के लिए किसान को अपने कृषि योग्य भूमि का विवरण देना अनिवार्य है। डेयरी उत्पादकों को अपने उद्योग की डेयरी उद्योग की जानकारियों को देना आवश्यक है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
पंजाब सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की बात करें, तो आवेदक का आधार कार्ड, मूलनिवासी, बैंक खाते की जानकारी, डेयरी उत्पादन के लिए उद्योगी की जानकारी, किसान की कृषि योग्य भूमि का विवरण आदि जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
पंजाब सरकार की इस योजना की आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा। इस फ्रॉम को आपको डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आप इस फॉर्म को प्रिंट कर लें। इस फ्रॉम में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है। इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर देना है। इसके बाद आपको फॉर्म को जिला स्तर, राज्य स्तर के निर्धारित विभाग के विभागीय अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications