
Punjab Govt : बुधवार को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 219 क्लर्कों और 26 नौजवानों को भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे अभी तक सरकारी नौकरी हासिल करने वाले नौजवानों की संख्या कुल 27,042 हो गई। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर कहा कि खाली दिमाग, शैतान का घर होता है। इसलिए हम राज्य के ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरी प्रदान करने का प्रयास कर रहे है। कई सारी सामाजिक समस्याओं की जड़ बेरोजगारी है। इसीलिए पंजाब सरकार का ध्यान इसको खत्म करने में लगा हुआ है। अब पद संभालने के एक वर्ष के भीतर भी अभी तक 27,042 सरकारी नौकरियाँ नौजवानों को दी जा चुकी है। यह मुहिम नही रुक जायेगी आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी। क्योंकि पंजाब सरकार के द्वारा रोजगार के अवसर को पैदा करने पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

इन पदों लिए सभी नौजवानों का चयन मैरिट के आधार पर किया गया है
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि यह म्युनिसिपल भवन ऐसे समारोह का गवाह बन चुका है, जिनसे नौजवानों को अलग अलग विभाग में भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। जिससे यह पंजाब सरकार की वचन बद्धता झलकती है। कि राज्य सरकार नौजवानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील है उसके साथ नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन करने के लिए प्रयत्नशील है। मुख्य मंत्री की तरफ से कहा गया है कि यह बहुत गर्व की बात है कि इन पदों लिए सभी नौजवानों का चयन है। इसका चयन मैरिट के आधार पर किया गया है।

नौजवानों को मिशनरी उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि अब नौजवान सरकार के अभिन्य अंग बन गए है। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब उन नौजवानों को मिशनरी उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। जो नौजवान नए भर्ती हुए है। इन नौजवानों को अपनी कलम का प्रयोग समाज के जरूरतमंद की सहायता करने के लिए करें।

राज्य सरकार राज्य के नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए सहायक होगी
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह हवाई पट्टी हवाई जहाज की आरामदायक उड़ान के लिए मददगार होती है उसी प्रकार राज्य सरकार राज्य के नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए सहायक होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications