
Punjab Govt : राज्य के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि खेल के क्षेत्र में अपनी खोई हुई शान को दोबारा बहाल करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में नई नीति बनाई गई है। जिसमें सभी खेलों में प्रमुखता तो दी ही जा रही हैं। इसके साथ ही पैरा स्पोर्टस पर काफी खास ध्यान दिया जा रहा है।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से कहा गया है कि पैरा खिलाड़ियों ने पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि राज्य के पैरा खिलाड़ियों ने पिछले कुछ अरसे में पैरा एथलैटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है।
राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 28 पदक जीते हैं जिसमें कुल 8 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 15 काँस्य पदक शामिल है। खेल मंत्री ने सभी पदक विजेताओं को मुबारकबाद दी। उनकी तरफ से कहा गया है कि नई खेल नीति में पैरा खिलाड़ियों को खास तौर पर प्राथमिकता दी गई है। यह नीति खिलाड़ियों के फीडबैक के मुताबिक बनाई गई है।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया है कि नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप जो लखनऊ में हुई। इसमें पंजाब के के संजीव कुमार 1-1 स्वर्ण और रजत और काँस्य, राज कुमार ने 2 काँस्य और शबाना ने 2 काँस्य पदक जीते।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलैटिक्स चैंपियनशिप जो गुजरात में हुई। इसमें निशा ने 1 रजत और 2 काँस्य, गुरहरमनदीप सिंह ने 2 काँस्य पदक और प्रवीन कुमार ने 1 रजत पदक और 1 काँस्य पदक जीते।
उन्होंने बताया नेशनल पैरा एथलैटिक्स चैंपियनशिप जो पुणे में हुई इस नेशनल पैरा एथलैटिक्स चैंपियनशिप में मिथन ने एक स्वर्ण, मुहम्मद यसीर ने 1 रजत पदक जीता है और अनायआ बांसल ने एक काँस्य पदक जीता है। इसके साथ ही करनदीप कुमार ने 1 रजत और 1 काँस्य और गुरवीर सिंह ने 2 काँस्य पदक जीते।
सीनियर और जूनियर नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जो नयी दिल्ली में हुई इस गुरसेवक सिंह, परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, मुहम्मद नदीम, वरिन्दर सिंह और सीमा रानी ने स्वर्ण जीते और कुलदीप सिंह एवं सुमनदीप ने काँस्य पदक जीते।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications