
Punjab Govt : खेती को फायदे वाला पेशा बनाने के संबंध में पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के मिशन को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग के द्वारा फसलीय विविधता में बेहद ही जरूरी योगदान दिया जा रहा है। चंडीगढ़ के पंजाब भवन में बागबानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की जानकारी बागबानी, रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री, पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दी। इसके साथ ही किसान-ऐ-बागबानी लॉन्च की गई, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

लॉन्च की नई ऐप
मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने लॉन्च की गई। इस नई किसान-ऐ-बागबानी ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस किसान-ऐ-बागबानी ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी शीघ्र पहुंचाना है। इसके साथ ही स्कीम्स के अंतर्गत फाइनेंशियल हेल्प प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके विभाग में पारदर्शिता लाना है। इसके साथ ही एप्लीकेशन की ट्रैकिंग भी करना है।

विभिन्न मंडियों में सब्जियों और फलों के डेली के रेट की जानकारी दी जाएगी
मंत्री की तरफ से बताया गया है कि किसानों को किसान-ऐ-बागबानी ऐप के माध्यम से विभिन्न मंडियों में सब्जियों और फलों के डेली के रेट की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मौसम की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने अलग अलग जिलों की प्रगति का जायेगा लिया। इसके साथ ही मंत्री की तरफ से अधिकारियों को हिदायत भी दी है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों की खेतों का दौरा करें, इसके साथ ही किसानों को शिविरों आदि के माध्यम से बागवानी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। जिससे किसान रिवायती फसलों की अपेक्षा बेहतर और ज्यादा आमदनी कमा सकें।
खेती में विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत तरीके के प्रयास किए जाएंगे
प्रमुख सचिव बागबानी श्री सुमेर सिंह गुर्जर, आई.ए.एस की तरफ से कहा गया है कि खेती में विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत तरीके के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा। कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications