
Punjab Govt : सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा प्रदेश के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयत्न किया जा रहा है।
इसी की और एक ओर कदम को बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर कि तरफ से कहा गया है कि नगर निगम मोगा के विकास के कार्यों के लिए 7 करोड़ 27 लाख रु खर्च करने का प्रस्ताव है।
इस संबंध में स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर की तरफ से कहा गया है कि विकास के काम में वार्ड नंबर 40 और वार्ड नंबर 41 में परवाना फाटक से चोखा पैलेस चौक तक सीवरेज लाइन डालना शामिल है।
नगर निगम मोगा में रेन हार्वेस्टिंग रिचार्ज वैल का निर्माण शामिल है और वार्ड नंबर 43 में पुरानी घल्ल कलां रोड पर सीधे बोर लगाने का काम शामिल है।
इस प्रकार दूसरे विकास के कार्यों में वार्ड नंबर 15 में कबीर नगर और वार्ड नंबर 24 में साधां वाली बस्ती शामिल है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 14 में प्रेम नगर में डायरेक्ट बोर लगाना शामिल है।
इसके साथ ही इसमें मल्लन शाह रोड के साथ गली में सीवरेज लाइन की व्यवस्था करना शामिल है और सीवरेज लाइन डालना शामिल है। इन विकास के कार्यों में मोगा शहर में कई सारे डिस्पोजल, मोटरों और सीवर पंपों पर स्थापित की मरम्मत की स्कीम भी शामिल है।
स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर की तरफ से कहा गया है कि इस योजना के अधीन मोगा में डंप साइट पर पाईजो मीटर लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि मैनहोल चैंबरो, सीवर लाइन का प्रबंध और मोगा शहर जोन सी और डी में गलियों की मरम्मत शामिल है।
इसके साथ ही वार्ड नंबर 33 में मोहल्ला सधुआं, वार्ड नंबर 23 में प्रीतनगर श्मशान घाट और महिमेवाला गांव श्मशान घाट में रिवर्स रिग विधि या किसी अन्य नवीनतम तकनीक के साथ डीप बोर टयूबवैल लगाए जाएगे।
स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर की तरफ से यह भी कहा गया है कि इसी तरह नगर निगम मोगा में इसी तरह और भी कई सारे विकास के कार्य करवाने की योजना है। विकास के कार्यों से नगर निगम मोगा में सुविधाओं में सुधार होने की आशा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications