
Punjab Govt Scheme : पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के विकलांग नागरिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की गई है। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम पंजाब विकलांग पेंशन योजना है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत ऐसे नागरिक जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग है। उन को आर्थिक सहायता दी जाती है। पंजाब सरकार विकलांग जनों को आर्थिक सहायता के रूप में 1 हजार रु की पेंशन हर महीने देती हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल्स।
पात्रता
अगर हम इस योजना में पात्रता की बात करें, तो इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक 40 प्रतिशत या फिर 40 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन करने वाला जो विकलांग व्यक्ति है। वह पंजाब राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अगर विकलांग व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे आता है और उसके परिवार की आय 48 हजार रु सालाना से अधिक नही है, तो फिर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है।
जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे विकलांग प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको पंजाब सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर सर्विसेज वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको दिख रहे फॉर्म वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको दिव्यांग पेंशन योजना वाला विकल्प दिखाई देगा। इसके सामने आपको पीडीएफ डाउनलोड वाला आइकॉन दिखाई देगा। इस विकल्प का आप चयन करें। इसके बाद नए न्यू विंडो में इस योजना का फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म को आपको डाउनलोड कर लेना है। इसके साथ ही इस फॉर्म को आपको प्रिंट करवा लेना है। इस फॉर्म में आपको सभी मांगी गई जानकारी को सही सही भरना है। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी फॉर्म के साथ लगा देना है। इसके बाद अगर आप गांव में रहते है, तो फिर आपको इस फॉर्म को आप विकास अधिकारी, पंचायत समिति में जाकर जमा कर दें। वही, अगर आप शहर में रहते है तो फिर आपको इस फॉर्म को उपखंड अधिकारी कार्यालय में जाकर जमा कर दें। इसके बाद अगर आप इस योजना के लिए पात्र होते है, तो फिर आप हर महीने पेंशन की राशि आपके खाते में मिलने लगेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications