
Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बेमौसमी बारिश के वजह से खराब हुए गेंहू की खरीद के लिए केंद्र सरकार के द्वारा गुणवत्ता के मानकों के आधार कर एमएसपी में कटौती की जाने पर नाराजगी जताई है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा की है कि प्रभावित किसान को गेहूं की एमएसपी में होने वाली कटौती की भरपाई राज्य सरकार के द्वारा किया जायेगा।
बुधवार को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि बेमौसमी बारिश और आंधी के वजह से राज्य के किसानों की फसलों को हुए नुकसानों का मुआवजा किसानों को देने के लिए केंद्र सरकार की मिन्नतें नहीं की जाएगी। बल्कि खराब गेहूं पर केंद्र सरकार की तरफ से मूल्य में जो कटौती की जाएगी। राज्य सरकार किसानों को उसकी भरपाई करेगी।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार ने सूखे व टूटे दाने के लिए 18 प्रतिशत तक छूट को देते हुए कई सारी शर्त लगा दी है। सीएम मान ने बताया है कि 6 प्रतिशत सूखे व टूटे दानों वाले गेहूं के कीमत में कटौती नहीं की गई।
उन्होंने कहा लेकिन 6 प्रतिशत से 8 प्रतिशत टूटे व सूखे दानों वाली फसल के दाम में 5.31 रु प्रति क्विंटल की कटौती की गई है। इस प्रकार 8 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक प्रति क्विंटल 15.93 रु कटौती की शर्त लगा दी गई है।
इसके साथ ही 12 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत तक प्रति क्विंटल 21.25 रु कटौती की जाएगी साथ ही 14 प्रतिशत से 16 प्रतिशत तक 26.58 रु और 16 प्रतिशत 18 प्रतिशत तक 31.87 रु कटौती की जाएगी।
गेहूं के 10 प्रतिशत बदरंग दानों तक कीमत में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। लेकिन अगर दाने 10 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक बदरंग है, तो फिर फसल पर प्रति क्विंटल 5.31 रु का कट लगाया है। पहले ही केद्र सरकार के द्वारा राज्य के जीएसटी और आरडीएफ का बनता हिस्सा जारी नहीं किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications