
Punjab Govt : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया है कि कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नांगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को ट्विट करके कहा कि हम लोगों के पैसे की लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहब-सी आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को मुफ्त करेंगे। इससे रोजाना लोगों के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। वही, कंपनी की अवधि को 582 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

सरकार ने इस टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला जनता के हित के लिए लिया है
शनिवार को सीएम मान ने कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्य मंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि पंजाब सरकार ने इस टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला जनता के हित के लिए लिया है। इसके साथ ही आम जनता के उत्पीड़न को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया है।

पहले भी फ्री किया था टोल प्लाजा
इससे पहले पिछले महीने मुख्य मंत्री भगवंत मान ने नांगल शहीदान, माजरी और मनगढ़ में टोल प्लाजा बंद करने की भी घोषणा की थी। सीएम भगवंत मान ने वर्ष 2022 के महीने में दिसंबर के महीने में होशियारपुर-टांडा रोड पर लचोवाल टोल प्लाजा को बंद करने की भी घोषणा की थी।
अब रोजाना जनता करीब 10 लाख 52 हजार रुपये बचा सकेगी
मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पिछली सरकारों ने मुनाफा को कमाने के लिए राज्य की सड़कों को गिरवी रख दिया था और उनकी सरकार लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाएगी। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इन तीन टोलों के बंद होने से अब रोजाना जनता करीब 10 लाख 52 हजार रुपये बचा सकेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications