
Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के द्वारा मणिपुर में फैली हिंसा के वजह से वहां फंसे पंजाबी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9417936222 जारी किया गया है।
सरकार के प्रयत्न से इससे पहले पंजाब के युवा राहुल कुमार को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहुल जल्द ही घर वापस पहुंच जाएगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि कोई भी विद्यार्थी या फिर व्यक्ति जो मणिपुर में फंसा हुआ है या फिर उसके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी तरह की मदद के लिए पंजाब सरकार से सहायता चाहता है, तो फिर इसके लिए संपर्क कर सकते है।
संपर्क करने के किए वे हेल्पलाइन नंबर 94 17 936 222 पर संपर्क करना चाहिए या फिर वे ईमेल sahotramanjeet@gmail.com के माध्यम से भी संपर्क कर सकते है।
मणिपुर में फंसे युवाओं के चिंतित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार इस कठिन परिस्थिति में उनके परिवार के साथ है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कि राज्य सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह इस नाजुक स्थिति में से इन परिवारों को पूरा सहयोग करें।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने भारत सरकार से भी अपील की है कि मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकाले जाने को यकीनी बनाने के लिए केंद्र सरकार के दखल की भी बेहद जरूरत है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से उम्मीद जाहिर की कि केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा में फंसे सभी लोगों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाएगी।
बता दें कि अनुसूचित जन जाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में दस पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई थीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications