Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ आज निवेश के लिए खुल गया है। इसमें 22 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। इस आईपीओ में निवेश करने वालों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त तक कर दिया जाएगा।
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ के तहत 55 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। वहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए 37.2 लाख शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी ने इस आईपीओ के माध्यम से 139 करोड़ रुपये से लेकर 153 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ के लिए कंपनी ने 151 रुपये से लेकर 166 रुपये तक का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 90 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अगर न्यूनतम 90 शेयरों के लिए आवेदन किया जाता है तो सब्सक्राइब करने के लिए कम से कम 14,940 रुपये का निवेश करना होगा।
आईपीओ के तहत 30 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए रिजर्व होंगे। वहीं 20 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स और 50 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित होंगे।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अनलिस्टेड मार्केट में पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का जीएमपी इस समय 24 रुपये का चल रहा है। इस तरह माना जा रहा है कि इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का रुख सकारात्मक रह सकता है।
इस आईपीओ के लिए पीएनबी इंवेस्टमेंट सर्विसेज एवं फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। इसी तरह बिगशेयर सर्विसेज इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। पात्र शेयरहोल्डर्स के डिमैट अकाउंट में 29 अगस्त तक पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। इस आईपीओ की लिस्टिंग 30 अगस्त, 2023 तक होने की संभावना है।
कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम में से 40 करोड़ रुपये कर्ज को वापस करने के लिए इस्तेमाल करेगी। वहीं बाकी बची 40.21 करोड़ रुपये की राशि को पिरामिड टेक्नोप्लास्ट जनरल कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी।
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट कंपनी प्लास्टिक के ड्रम बनाने का का काम करती है, जिसका इस्तेमाल केमिकल और फार्मा कंपनी में होता है। कंपनी ने ड्रम बनाने की शुरुआत साल 1998 में की थी। इसके बाद से अब तक इसके देशभर में कुल 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications