रेलवे सुरक्षा और ट्रेन नियंत्रण प्रणाली में रिसर्च करने वाली कंपनी क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड ने एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है. कंपनी के ट्रेन कंट्रोल सिस्टम डिवीजन ने भारतीय रेलवे और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) से 978.61 करोड़ रुपए (टैक्सेज सहित) का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. इसमें 1,200 इंजनों पर कवच प्रणाली की स्थापना और कमीशनिंग शामिल है.
कवच से सेफ्टी बढ़ाने का काम
कवच प्रणाली एक स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) तकनीक है, जिसे आरडीएसओ के सहयोग से डेवलप किया गया है. इसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ाना, मानवीय त्रुटियों को कम करना और ट्रेन संचालन को अनुकूलित करना है. यह प्रोजेक्ट क्वाड्रेंट का अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है, जो सुरक्षा इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारत के रेलवे नेटवर्क के मॉडर्नाइजेशन का सपोर्ट करने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करता है.

सेफ्टी इनोवेशन पर फोकस
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित वोहरा ने कहा कि यह उपलब्धि क्वाड्रेंट के समर्पण, इनोवेशन और महत्वपूर्ण रेलवे सुरक्षा प्रणालियों को विकसित करने और लागू करने में विशेषज्ञता का प्रमाण है।" "कवच प्रणाली के साथ हमारी यात्रा अगस्त 2020 में शुरू हुई, और भारतीय रेलवे के साथ चार साल के विकास और सहयोग के माध्यम से, हम रेलवे सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक, विश्वसनीय समाधान देने में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर तक पहुँच गए हैं।"
जल्द आने वाला है आईपीओ
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक को मिले इतने बड़े कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी फोकस में है, क्योंकि जल्द ही इसका पब्लिक इश्यू भी आने वाला है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने आईपीओ को मंजूरी दे दी है. कंपनी आईपीओ के जरिए 275 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. बता दें कि कंपनी की शुरुआत साल 2015 में हुई.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications