नई दिल्ली, दिसंबर 11। पिछले साल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। इसकी एक ही वजह थी कोरोना। कोरोना काल में पिछले साल मार्च में सेंसेक्स और निफ्टी कई सालों के निचले स्तर तक गिर गए थे। मगर फिर धीरे-धीरे निवेशकों ने हिम्मत दिखाई और खरीदारी शुरू की। साथ ही इकोनॉमी और कारोबार खुलने से भी शेयर मार्केट को काफी फायदा मिला। पिछले साल शुरू हुई तेजी इस साल भी जारी रही। इस साल 2021 में शेयर बाजार ने नये रिकॉर्ड स्तर छुए। मुख्य शेयर सूचकांकों के साथ साथ कई शेयरों ने भी नये-नये रिकॉर्ड स्तर छुए। इससे निवेशकों को भी फायदा मिला। इस साल भी कई शेयरों ने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। जिन शेयरों ने इस साल में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है उनमें रघुवीर सिंथेटिक्स शामिल हैं। इस शेयर की डिटेल जानते हैं।
2021 में बरसाया पैसा
रघुवीर सिंथेटिक्स ने 2021 में अब तक 2,841.70 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। यानी इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 29.5 गुना कर दिया है। अगर किसी ने 2021 की शुरुआत में इस शेयर में 1 लाख रु लगाए होते तो उसकी निवेश राशि आज के समय 29.42 लाख रु के करीब होती। बीते एक साल में देखें तो यह शेयर 2,471.31 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
1 साल में बनाया मालामाल
1 साल में 2,471.31 फीसदी रिटर्न के हिसाब से रघुवीर सिंथेटिक्स के शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 25.71 लाख रु में कंवर्ट कर दिया है। कंपनी के शेयर का रिटर्न बीते 6 महीनों में ही 2,786 फीसदी रहा है। यानी इसने 6 महीनों में 1 लाख रु के करीब 28.9 लाख रु बना दिए हैं। बता दें कि इस समय रघुवीर सिंथेटिक्स की मार्केट कैपिटल 2,326.55 करोड़ रु है।
33 साल पुरानी कंपनी
रघुवीर ग्रुप की स्थापना 1968 में लोकल मांग को पूरा करने के लिए की गई थी। समय के साथ यह विभिन्न प्रकार के उत्पादों को कवर करने वाली सबसे बड़ी टेक्सटाइल प्रोसेसिंग कंपनी बन गई, जिसने अपने ग्राहकों के बीच काफी नाम कमाया। कंपनी ने प्रमुख गारमेंट और मेड अप निर्यातकों को कपड़े की आपूर्ति करके स्थानीय बाजार में एक बड़ी सफलता हासिल की। निरंतर निर्यात मांग को देखते हुए, कंपनी ने अपने खुद के निर्यात का फैसला लिया और ये काम 1991 में पूरा हुआ।
पब्लिक लिस्टेड कंपनी
रघुवीर सिंथेटिक्स लिमिटेड एक पब्लिक लिस्टेड लिमिटेड कंपनी है जो 100% कपास, 100% पॉलिएस्टर और ब्लेंडेड पॉलीस्टर, होम टेक्सटाइल आदि के बुने हुए कपड़े की प्रोसेसिंग करती है। रघुवीर सिंथेटिक्स लिमिटेड में सभी प्रोसेसिंग मशीनें हैं जैसे कि सिंगिंग, मर्कराइजेशन, सैनफोराइजेशन, कैलेंडर, स्टेंटर, जिगर ब्लीचिंग, जिगर डाइंग, कस्टर पैडिंग कंटिन्यूअस ब्लीचिंग रेंज (सीबीआर), पैड ड्राई एंड पैड स्टीम, राइजिंग, पीच मशीन, 16 कलर प्रिंटिंग मशीन, आदि।
3 और 1 महीने का रिटर्न
3 महीनों में इसने 763 फीसदी रिटर्न दिया है। इस हिसाब से 3 महीनों में रघुवीर सिंथेटिक्स ने निवेशकों के 1 लाख रु को 8.63 लाख रु में कंवर्ट कर दिया है। कंपनी के शेयर का रिटर्न बीते 1 महीने में ही 152.11 फीसदी रहा है। यानी इसने 1 महीनों में 1 लाख रु के करीब 2.52 लाख रु बना दिए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications