अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर पढ़ लें। दरअसल रेल का सफर जल्द ही महंगा होने वाला है। भारतीय रेलवे ने रेल के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है।
नई दिल्ली: अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर पढ़ लें। दरअसल रेल का सफर जल्द ही महंगा होने वाला है। भारतीय रेलवे ने रेल के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी रेल किराए में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि भारतीय रेलवे जल्द ही किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है।

जल्द आएगी नई किराया पॉलिसी
जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे किराए में बढ़ोतरी को लेकर एक पॉलिसी बना रही है। पीएमओ की मंजूरी मिलने के बाद इस महीने के अंत तक यह पॉलिसी तैयार होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस पॉलिसी में रेल किराए में बढ़ोतरी की घोषणा भी हो सकती है। साथ ही रेलवे किराया बढ़ोतरी की आवश्यकता को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम भी चलाएगा।
रेलवे आर्थिक संकट से जूझ रहा है
फिलहाल अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण भारतीय रेलवे इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके अलावा रेलवे लक्ष्य के अनुसार फ्रेट रेवेन्यू जुटाने में भी नाकाम रहा है। इसका कारण तेज सड़क परिवहन बताया जा रहा है। यात्री मोर्चे पर भी रेलवे को रेवेन्यू संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए रेलवे एयरलाइन्स की ओर से दिए जा रहे ऑफर्स को जिम्मेदार मान रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रेलवे ने गैरजरुरी खर्चों में भी कटौती की योजना बनाई है। एसबीआई इन 8 खातों पर नहीं लेता मिनिमम बैलेंस का चार्ज ये भी पढ़ें
नये साल में महंगा हुआ रेल किराया
सरकार बढ़े हुए किराए को 1 फरवरी 2020 तक लागू कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे द्वारा यात्री किराए में 8-10 फीसदी का इजाफा हो सकता है। यात्री किराए में जहां वृद्धि की बात कही जा रही है वहीं, फ्रेट यानी मालभाड़े में किसी भी तरीके के इजाफे के पक्ष में रेलवे नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह रोड सेक्टर से मिल रही जबरदस्त टक्कर को बड़ी वजह बताया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications