नई दिल्ली, सितंबर 22। भारतीय रेल देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की धड़कन है। भारत की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रोजाना रेलवे का प्रयोग करके एक जगह से दूसरे जहग सफर करता है। रेलवे दिन प्रतिदिन अपने यात्रियों के सुविधा में नया आयाम लाता रहता है। अब रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सुविधा लाई है। रेलवे की यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए सहूलित है।
रेलवे ने रिजर्वेशन संबंधी नियमों में बदलाव किया है
भारतीय रेल लगातार अपने नेटवर्क में बढ़ोत्तरी कर रही है लेकिन फिर भी टिकटों की मारामारी खतम नहीं हो रही है। आज भी ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना एक मुश्किल प्रक्रिया है। कई बार ऐसा होता है कि आपकों अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ जाती है, और उसी समय किसी को यात्रा करनी होती है लेकिन उसके पास कंफर्म नहीं होता है। लेकिन वह दूसरे का टिकट नहीं प्रयोग कर सकता है। अब रेलवे ने टिकट रिजर्वेशन की प्रक्रिया के नियमों बदलाव कर दिया है। रेलवे की यह पहल यात्रियों को काफि राहत देगी। अब रेलवे टिकट को ट्रांसफर करने की सुविधा दे रही है।
किसे कर सकते हैं टिकट ट्रांसफर
रेलवे के कानून के मुताबिक अगर आपका रिजर्वेशन कंफर्म है और अचानक आपकों अपनी यात्रा किसी कारणो से कैंसिल करनी पड़ती है, और खुद के जगह पर किसी और को यात्रा के लिए भेजना चाहते हैं, तो रेलवे ऐसा कनरे की अनुमति देती है। रेलवे के नए नियमों के अनुसार आप अपने परिवार के सदस्य को अपना टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं। परिवार के किसी भी सदस्य को अपनी जगह पर भेजा जा सकता है।
क्या है प्रक्रिया
ऐसा करने से पहले आपकों ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाना पड़ेगा। वहां अपनी बात बताकर आप अपने टिकट को अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं। आपकों अपनी परिवार के सदस्य का आईडी वहां दिखाना होगा। आपकों एक एप्लिकेशन देना पड़ेगा। इस तरह से आप अपना टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications