Railway Stocks: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में रेलवे सेक्टर के शेयर जोश दिखा रहे. शेयर बाजार में रेलवे शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही. इसमें IRCON International, Texmaco Rail & Eng और RailTel Corp, GRSE, RVNL समेत अन्य में 9% से 13% तक का उछाल आया है. बाजार में आज 4 जून को रेलवे शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है.
रेलवे कंपनियों के शेयरों में तेजी के 5 कारण
बाजार में 3 दिन की लगातार बिकवाली के बाद बुधवार को लौटी तेजी मेंरेलवे कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हो रही. इस तेजी के 5 अहम फैक्टर्स हैं, जिससे रेलवे सेक्टर के शेयरों में खरीदारी हो रही है...
- बड़ी सरकारी डील्स: रेलवे सेक्टर की कंपनियों को बड़ी सरकारी डील्स मिल रही, जिससे शेयरों में जोश दिख रहा. Texmaco Rail को 122.31 करोड़ रुपए और 140.55 करोड़ रुपए के 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं. IRCON को 1,068 करोड़ रुपए का रेलवे ब्रिज EPC प्रोजेक्ट मिला है. RailTel ने नोएडा में 10MW डाटा सेंटर पार्टनर चुना है. Transrail Lighting को 534 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले हैं, जिनमें अफ्रीका का सबसे बड़ा सबस्टेशन प्रोजेक्ट शामिल है. RITES ने गुजरात सरकार की शहरी योजना के तहत ₹28.5 करोड़ की सबसे कम बोली लगाई है.
- न्यू टेक्नोलॉजी और सिस्टम्स का एक्सपेंशन: 'कवच' जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी का यूज बढ़ रहा है. दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की शुरुआत के साथ RRTS और हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में प्रगति हो रही है.
- EPC मॉडल: रेलवे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) मॉडल को तेजी से अपना रहा है, जिससे बड़े ठेके मिल रहे हैं.
- दमदार ऑर्डर बुक: Texmaco की ऑर्डर बुक 7,115 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. IRCON की ऑर्डर बुक 20,500 करोड़ रुपए को पार कर गई है. Transrail की FY26 ऑर्डर इनटेक 1,600 करोड़ रुपए के पार है.
- सरकार का रेलवे फोकस: FY26 के बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 2.65 लाख करोड़ रुपए का अलॉटमेंट किया गया है. यह निवेश मुख्य रूप से रोलिंग स्टॉक, मल्टीट्रैकिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, हाई स्पीड रेल और यात्री सुविधाओं में किया जाएगा.

रेलवे सेक्टर सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी का केंद्र बन चुका है. लगातार ऑर्डर आने और ठोस ऑर्डर बुक होने से शेयरों में तेजी आई है. अगर ऑर्डर आवंटन और वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहे, तो Mid-cap और small-cap रेलवे कंपनियों में आने वाले समय में भी तेजी बनी रह सकती है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications