Railway Overcrowding Complaints News: अगर आपको भी ट्रेन में सफर करते समय भीड़ का सामना करना पड़ रहा था तो अब आपके लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने स्लीपर और एसी दोनों डिब्बों में भारी भीड़ की शिकायतों को दूर करने के लिए ट्रेनों में बिना कन्फर्म टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया है।

बिना कन्फर्म आरक्षण वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या ने उन लोगों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर दी है जिन्होंने महीनों पहले अपनी टिकटें बुक कर ली थीं।
रेलवे पैसेंजर्स को हो रही असुविधा
ऐसे में यात्रियों में निराशा पैदा होती है क्योंकि उनकी आरक्षित सीटों पर अनधिकृत यात्री कब्जा कर लेते हैं। सेंट्रल रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने जानकारी दी है कि हमने उन यात्रियों को उतारना शुरू कर दिया है, जिनके पास प्रतीक्षा सूची वाले टिकट हैं या अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) के माध्यम से खरीदे गए टिकट हैं, अगर वे आरक्षित कोच में यात्रा करते पाए जाते हैं।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आंशिक रूप से पुष्टि किए गए यात्री नाम रिकॉर्ड (पीएनआर) वाले यात्रियों को अभी भी यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
लगातार हो रही है टिकट की चेकिंग
14 जून को शुरू हुए इस प्रयास के तहत मध्य रेलवे की 31 ट्रेनों से करीब 1,700 यात्रियों को उतारा गया। इस अभियान में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
इसी तरह, पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने भी इसी तरह की कार्रवाई की जानकारी दी। मुंबई सेंट्रल और सूरत स्टेशनों के बीच गहन जांच के दौरान 17 जून को 99 ट्रेनों से कुल 246 यात्रियों को उतारा गया। 18 जून को 105 ट्रेनों में यात्रा कर रहे 292 अनधिकृत यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई 19 और 20 जून को भी जारी रही, जिसमें 99 और 82 ट्रेनों से 412 और 250 यात्रियों को उतारा गया।
रेलवे का लक्ष्य है लोगों को सुविधा प्रदान करना
इस टिकट चेकिंग जरिए ट्रेन के अंदर पैसेंजर्स की भीड़ को कम करना और आरक्षित पैसेंजर्स को पूरी सुविधा के साथ सुरक्षित सफर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करती है कि वैध टिकट के साथ उचित श्रेणी में ही यात्रा करें।
आपको बता दें कि काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर रेलवे मंत्रालय से इसे लेकर लगातार शिकायत भी दर्ज करा रहे थे। हालांकि, रेलवे पैसेंजर्स की सुविधा और सहायता के लिए लगातार सभी आवश्यक कदम उठाने की बात भी कह रही है। इससे पहले भी रेलवे ने इन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए ट्रेन के अंदर भीड़ कम करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया था और उसपर अमल भी किया था।
कई बार ऐसा भी देखा गया है कि त्यौहारों में और गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में कंफर्म टिकट यात्रियों को सफर में परेशानी होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications