नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रिपोर्ट में रेलवे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे की परिचालन लागत लगातार बढ़ती ही जा रही है।
नई दिल्ली: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रिपोर्ट में रेलवे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे की परिचालन लागत लगातार बढ़ती ही जा रही है। भारतीय रेल का ऑपरेटिंग रेश्यो (ओआर) वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 फीसदी दर्ज किया गया जो पिछले 10 साल में सबसे खराब है। इस बात की जानकारी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट से बात सामने आई है। रेलवे में इस ऑपरेटिंग रेश्यो का मतलब यह है कि रेलवे ने 100 रुपये कमाने के लिये 98.44 रुपये खर्च किए। इस रेश्यो से यह भी देखा जाता है कि रेलवे की फाइनेंशियल स्थिति कैसी है।

फिलहाल रेलवे के ऑपरेटिंग रेश्यो का डाटा निराश करने वाला रहा है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेल का ऑपरेटिंग रेश्यो वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 फीसदी रहने का मुख्य कारण पिछले वर्ष 7.63 फीसदी संचालन व्यय की तुलना में उच्च वृद्धि दर का 10.29 फीसदी होना है। बता दें कि वित्त वर्ष 2016-17 में रेलवे का ऑपरेटिंग रेश्यो 96.50 फीसदी था। वहीं कैग की रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि रेलवे को आंतरिक राजस्व बढ़ाने के लिए उपाय करने चाहिए। IRCTC iMudra वॉलेट के जरिये जल्दी और आसानी से बुक करें ट्रेन टिकट ये भी पढ़ें
ऑपरेटिंग रेश्यो किस साल कितना
रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2008-09 में रेलवे का ऑपरेटिंग रेश्यो 90.48 फीसदी था, जो 2009-10 में 95.28 फीसदी, 2010-11 में 94.59 फीसदी, 2011-12 में 94.85 फीसदी, 2012-13 में 90.19 फीसदी, 2013-14 में 93.6 फीसदी, 2014-15 में 91.25 फीसदी, 2015-16 में 90.49 फीसदी, 2016-17 में 96.5 फीसदी और 2017-18 में 98.44 फीसदी दर्ज किया गया। बिना डॉक्यूमेंट के बन जाएगा आधार कार्ड, ये है तरीका ये भी जानें
रेलवे को अपना आंतरिक राजस्व बढ़ाने के लिए सिफारिश
जानकारी दें कि कैग की रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि रेलवे को अपना आंतरिक राजस्व बढ़ाने के लिए उपाय करने चाहिए ताकि सकल और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों पर निर्भरता रोकी जा सके। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान रेल द्वारा वहन किए गए पूंजीगत व्यय में कटौती हुई है। रेलवे पिछले दो साल में आईबीआर-आईएफ के तहत जुटाए गए धन को खर्च नहीं कर सका। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे बाजार से प्राप्त निधियों का पूर्ण रूप से उपयोग करना सुनिश्चित करे। PPF अकाउंट मैच्योर होने वाला है, तो इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications