नई दिल्ली, जून 8। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज मंगलवार 8 जून को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन काफी तेज बढ़ोतरी हुई। इससे पहले सोने के दाम लगातार 3 दिन तक गिरे थे। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ। आज 24 कैरेट सोने के रेट 49000 रु और चांदी के दाम 71000 रु के ऊपर पहुंच गए। जानिए आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
8 जून को सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 241 रु प्रति 10 ग्राम की मजबूती आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48806 रु से चढ़ कर 49047 रु पर पहुंच गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 544 रु महंगा हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 70750 रु से चढ़ कर 71294 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 221 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 44927 रु और 22 कैरेट वाला सोना 180 रु महंगा होकर 36785 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 180 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36785 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 140 रु की बढ़ोतरी के साथ 28692 रु पर आ गया।
कैसे जानें अपने शहर के रेट
हर रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करने लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कहां तक जा सकते हैं सोने के रेट
जानकारों का मानना है कि सोने के रेट एक साल के अंदर 56500 रु तक जा सकते हैं। इसलिए यदि आप ज्वेलरी के लिए खरीदना चाहते हैं तो अभी सोने में खरीदारी कर लें। और यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो भी यही सही समय है। आपको मौजूदा स्तरों से सोने में निवेश करने पर आने वाले समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कैसे लगाएं सोने में पैसा
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications