PayTm Payment Bank Accounts Migration: पेटीएम पेमेंट बैंक पर कार्रवाई करने के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार इस बात का ध्यान भी रख रहा है, किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि अब पेटीएम पेमेंट बैंक 15 मार्च के बाद से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएगा, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कुछ उचित कदम उठाना जरूरी है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक इन आरबीआई के द्वारा उठाए जा रहे हैं इन कदमों में @paytm हैंडल का इस्तेमाल करके पेटीएम पेमेंट बैंक के कस्टमर द्वारा ट्रांजैक्शन किया जाना है। इसके साथ ही कंसंट्रेशन के खतरे को कम करने के लिए आरबीआई ने कई पेमेंट एप प्रोवाइडर को शामिल करने की बात कही है।

पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा क्षेत्र 35a बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पेटीएम को पेमेंट बैंक और उससे जुड़ी हुई सभी सर्विस के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही गई है। हालांकि पेमेंट गेटवे और दूसरी सर्विस पहले की तरह ही चालू रहेंगे। इसके साथ ही आप पेटीएम का इस्तेमाल करके मूवी की टिकट, ट्रेन की टिकट और दूसरी कई तरह की बुकिंग भी कर सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया को पेटीएम हैंडल्स को निर्बाध्य और आसान तरीके से दूसरे बैंक में माइग्रेट करने की बात कही है, ताकि किसी भी तरह के व्यवधान से बचा जा सके और इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके।
मीडिया के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट को दूसरे बैंक में माइग्रेटकरने की व्यवस्था को आसान बनाने के लिए चार से पांच बैंक को पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बनाया जा सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा कि यह बैंक हाई वॉल्यूम यूपीआई ट्रांजैक्शन को प्रोसेस कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बतादें की रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दी गई गाइडलाइन के मुताबिक यूपीआई हैंडल का माइग्रेशन सिर्फ उन्हें कस्टमर के लिए है जिनके पास @Paytm का यूपीआई हैंडल है। हालांकि जिनके पास कोई दूसरा यूपीआई हैंडल है या ये यूपीआई हैंडल नहीं है, उनके लिए किसी भी तरह का एक्शन लिए जाने की जरूरत नहीं है।
इसके अलावा निर्देश में यह साफ लिखा कहा गया है कि जब तक मौजूद यूजर्स को पूरी तरह माइग्रेट नहीं कर लिया जाता तब तक किसी भी नए यूजर को नहीं जोड़ा जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की जिन लोगों का अकाउंट पेटीएम वॉलेट या पेटीएम पेमेंट बैंक में है उन्हें अपने लिए 15 मार्च 2024 से पहले किसी दूसरे बैंक का विकल्प तलाश करने की सलाह दी जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द से जल्द और आसान तरीके से पेटीएम पेमेंट बैंक के यूजर्स के अकाउंट को और अपि हैंडल को माइग्रेट करने की बात कही है। इसके अलावा मर्चेंट ट्रांसफर वाले कर कोड के लिए भी कुछ बैंक सेमेस्टर किया जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications