नयी दिल्ली। आरबीआई को पीएनबी द्वारा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बताये गये एनपीए या बैड लोन में 2,617 करोड़ रुपये का फर्क मिला है। ये खुलासा आरबीआई की रिस्क एसेसमेंट रिपोर्ट में किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पीएनबी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को विज्ञप्ति जारी करके दी है। पीएनबी के मुताबिक 2018-19 के लिए आरबीआई द्वारा की गयी जाँच में बैंक के सकल एनपीए में 2,617 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है। इससे पहले आरबीआई को एसबीआई के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बताये गये बैड लोन में 11,932 करोड़ रुपये का फर्क मिला था। पीएनबी की सकल एनपीए आँकड़ों के अलावा शुद्ध एनपीए आँकड़ों में भी 2,617 करोड़ रुपये का अंतर मिला है। आरबीआई द्वारा बैड लोन के लिए किये गये असेसमेंट के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में पीएनबी को 11,335.90 करोड़ रुपये का घाटा होता, जबकि बैंक ने 9,975.49 करोड़ रुपये के घाटे की जानकारी दी थी।

78,472 करोड़ रुपये की थी सकल एनपीए
पंजाब नेशनल बैंक ने 78,472.70 करोड़ रुपये की सकल एनपीए की जानकारी दी थी। मगर आरबीआई के मुताबिक पीएनबी की कुल एनपीए 81,089.70 करोड़ रुपये की थी। वहीं पीएनबी की नेट एनपीए भी बताये गये 30,037.66 करोड़ रुपये के मुकाबले आरबीआई के मुताबिक 32,654.66 करोड़ रुपये के थे। एनपीए के लिए पीएनबी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 48151.15 करोड़ रुपये का प्रोविजन बनाया था। हालाँकि पीएनबी के अनुसार यह 50,242.15 करोड़ रुपये की होने चाहिए थी।
क्या है एनपीए या बैड लोन
एनपीए किसी बैंक का वे कर्ज होता है जो डूब गया हो या वापस आने उम्मीद लगभग खत्म हो गयी हो। किसी बैंक के लोन की ईएमआई यानी किस्त 3 महीने पर न आये तो उस खाते को एनपीए मान लिया जाता है। एनपीए 3 प्रकार के होते हैं, जिनमें सब स्टैंडर्ड संपत्तियाँ, संदिग्ध संपत्तियाँ और नुकसान वाली संपत्तियाँ शामिल हैं। एनपीए को लेकर सरकार और आरबीआई ने कई कदम उठाये हैं।
यह भी पढ़ें - क्या आपके एक से ज्यादा पीएफ यूएएन हैं? जानिये कैसे करायें इन्हें मर्ज
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications