नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने लगभग पूरी दुनिया में पैर पसार रखे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए केंद्रीय बैंक कई तरह के उपाय कर रहे हैं। महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश के विकल्प कमजोर हो गए हैं। साथ ही एफडी जैसे पारंपरिक निवेश विकल्प की ब्याज दरें गिर रही हैं। ऐसे कठिन समय में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड उन लोगों के लिए निवेश का एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं जो रेगुलर और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं। इन बॉन्ड्स पर आपको 7.15 फीसदी की शानदार ब्याज दर मिलती है। यहां हम आपको आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड के अन्य फीचर्स के बारे में बताएंगे।
योग्यता
इन बॉन्ड्स में हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) और संयुक्त धारकों द्वारा निवेश किया जा सकता है। इन बॉन्ड्स में नाबालिग के लिए भी विकल्प है। मगर गैर-आवासीय भारतीय (एनआरआई) इन बॉन्ड्स के लिए पात्र नहीं हैं।
कितना होता है लॉक-इन पीरियड
इन बॉन्ड्स में 7 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। साथ ही आप इन बॉन्ड्स में 1000 रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं। यहां अधिकतम निवेश राशि की कोई सीमा नहीं है।
ब्याज दर
यहां ब्याज दर छमाही आधार पर दी जाती है। साथ ही ब्याज दर हर छह महीने में रीसेट भी की जाती है यानी हर महीने में ब्याज दर की समीक्षा की जाती है। पहला रीसेट 1 जनवरी 2021 को होगा। 1 जनवरी को आपको 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।
टैक्स बेनेफिट
इन बॉन्डों पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है, जिस पर टैक्स बेनेफिट भी नहीं मिलता। हालांकि अर्जित ब्याज पर टीडीएस लागू होता है।
समय से पहले निवेश निकालें
इन बॉन्ड्स में निवेश के 60 और 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति 6 वर्ष के बाद समयपूर्व पैसा निकाल सकते हैं। 70 से 80 वर्ष की आयु वालों के लिए ये अवधि 5 साल और 80 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 4 साल है। 60 साल से कम वालों को समय से पहले निकासी की सुविधा नहीं मिलती। सिंगल या संयुक्त निवेशकों की मृत्यु की स्थिति में इन बॉन्ड्स के तहत पैसों का दावा करने के लिए किसी को नॉमिनी बनाने का विकल्प होता है। आप बॉन्ड में किए गए कई निवेशों के लिए अलग-अलग नॉमिनी भी बना सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इन बॉन्ड्स में राष्ट्रीयकृत बैंकों और प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। इन बॉन्ड्स में आवेदन करने के लिए आप 20,000 रुपये तक का कैश निवेश कर सकता है। साथ ही आपको बैंक खाते की डिटेल देनी होगी, जिसमें ब्याज सीधे जमा किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications