नई दिल्ली, जुलाई 14। देश में ज्यादातर को-ऑपरेटिव बैंक लापारवाही के साथ कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि आरबीआई या तो इन को-ऑपरेटिव बैंकों को बंद करता जा रहा है, या फिर भारी जुर्माना लगा रहा है। जुर्माना लगाने का साधा सा मतलब है कि उस को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाग में भारी दिक्कतें हैं। अभी बीते हफ्ते आरबीआई ने 4 को-ऑपरेटिव बैंकों को बंद करने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि आरबीआई ने 3 और को-ऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई कर दी है।
आरबीआई ने 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना
आरबीआई बीते सोमवार को नियमों का पालन न करने के आरोप में 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगा दिया है। आरबीआई के अनुसार महाराष्ट्र स्थित दि नासिक मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक, सहित तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगा गया है। बाकी दो को-ऑपरेटिव बैंकों के नाम हैं महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक, मुंबई और नेशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बेतिया।
जानिए किस को-ऑपरेटिव बैंक पर कितना लगाया है जुर्माना
आरबीआई ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने नाबार्ड की तरफ से 'धोखाधड़ी- क्लासिफिकेशन, रिपोर्टिंग और निगरानी के लिए दिशानिर्देश' पर जारी निर्देशों का पालन न करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक, मुंबई पर 37.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं नासिक मर्चेंट के सहकारी बैंक पर 'अन्य बैंकों के साथ जमा की नियुक्ति' और 'जमा पर ब्याज दर' पर आरबीआई के जारी निर्देशों के उल्लंघन के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा नेशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बेतिया पर डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड और नो योर कस्टमर (केवाईसी) मानदंडों के प्रावधानों का पालन न करने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानिए बैंक ग्राहकों पर क्या होगा इसका असर
आरबीआई ने साफ किया है कि इन तीनों बैंकों पर लगा यह जुर्माना रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों के आधार पर लगाया गया है। आरबीआई के अनुसार इसका उद्देश्य बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों के साथ किए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैलिडिटी पर कमेंट करना नहीं है। आरबीआई के अनुसार इन जुर्मानों से बैंक के ग्राहकों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications