RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 4 जून से शुरु होगी और 6 जून तक चलेगी। इस बैठक के बाद कमिटी के अध्यक्ष और आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 जून को रेपो रेट पर फैसले की जानकारी देंगे। इस बैठक के आने से पहले एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी है।

एक्सपर्ट ने जताया रेपो रेट पर ये अनुमान
बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने एमपीसी पर जानकारी देते हुए बताया कि हम मानते हैं कि फिलहाल महंगाई की स्थिति काफी नियंत्रित है और रिजर्व बैंक (RBI) के कई कदमों से बाजार में लिक्विडिटी भी अच्छी बनी हुई है। ऐसे में 6 जून को होने वाली एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) की बैठक में रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की जा सकती है।
इसके अलावा Capital Economics के डिप्टी चीफ इमर्जिंग मार्केट इकोनॉमिस्ट शिलन शाह ने कहा, अब जब हेडलाइन इन्फेलेशन कई सालों के सबसे निचले स्तर पर है, तो RBI 6 जून, शुक्रवार को खत्म होने वाली MPC बैठक में रेपो रेट में एक और 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है, जिससे यह 5.75% हो जाएगा।
RBI की जून पॉलिसी मीटिंग से पहले CareEdge Ratings ने भी इसपर जानकारी देते हुए बताया है कि जून में होने वाली आरबीआई की बैठक ऐसे समय हो रही है जब महंगाई में गिरावट देखी गई है। हालांकि, वैश्विक चुनौतियां अब भी भारत की आर्थिक तेजी पर दबाव डाल रही हैं। फरवरी 2025 से अब तक RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, लेकिन कुल 75 bps की नरमी की गई है, क्योंकि RBI ने तरलता बढ़ाने (liquidity easing) के कई कदम उठाए हैं।
उम्मीद है कि MPC (मौद्रिक नीति समिति) विकास दर को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेगी। जून की बैठक में 0.25% (25 bps) की और कटौती संभव है, साथ ही नीतिगत रुख 'Accommodative' बना रह सकता है। गिरती महंगाई RBI को यह मौका दे रही है कि वह विकास को प्राथमिकता दे सके और ऐसे में आर्थिक सुधार जारी है, लेकिन कुछ दिक्कते भी बनी हुई हैं। इसमें consumption में रिकवरी, प्राइवेट कैपक्स में कमी, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ की धीमी रफ्तार शामिल है।
FY26 में CPI इन्फ्लेशन कंट्रोल में रहने की संभावना है, जिससे RBI को नीति दरों में और कटौती की गुंजाइश मिलेगी। CareEdge को उम्मीद है कि FY26 में RBI रेपो रेट में कुल 50 bps की कटौती करेगा। इसमें जून की संभावित 25 bps कटौती शामिल है।
रिजर्व बैंक ने अप्रैल में भी घटाया था रेपो रेट
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) ने अप्रैल मीटिंग में ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया था। 7 से 9 अप्रैल तक हुई MPC की मीटिंग में रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6% कर दिया था। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसके बारे में जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कमिटी का स्टांस अकोमोडेटिव रखा था। फरवरी 2025 में भी आरबीआई ने इतनी ही कटौती की गई थी। यानी इस साल अब तक कुल 50 बेसिस प्वाइंट की दरों में कटौती हो चुकी है। इससे पहले फरवरी 2025 की मीटिंग में भी 6 सदस्यों की कमिटी ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications