RBI MPC Meet: केंद्रीय बजट पेश हो चुका है. बजट हाइलाइट में सबसे ऊपर टैक्स छूट रहा, जिसमें मिडिल क्लास को वित्त मंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना इनकम को टैक्स दायरे से बाहर रखा है. अब निगाहें रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग पर है, जिसमें ईएमआई को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है. रिजर्व बैंक की मौद्रीक समीक्षा कमिटी की फरवरी बैठक में नीतिगत दरों को घटाया जा सकता है.
गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेत्तृव में होने जा रही बैठक 5 फरवरी से शुरू होगी, जोकि 7 फरवरी तक चलेगी. फिलहाल रेपो रेट 6.25 फीसदी पर है. बता दें कि फरवरी 2023 से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि इस दौरान 11 एमपीसी मीटिंग हो चुकी हैं.
ईएमआई बोझ से मिलेगी राहत?
केंद्रीय बैंक आरबीआई की MPC मीटिंग 5 से 7 फरवरी तक चलेगी. इसमें महंगाई, रुपए की गिरावट, जीडीपी ग्रोथ समेत ब्याज दरों पर मंथन होगा. खासकर मिडिल क्लास को इस मीटिंग से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि पिछले 2 सालों से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि महंगाई से राहत नहीं मिल रही.

बजट में 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री
फरवरी का महीना काफी धमाकेदार रहा है. इसमें पहली तारीख को देश का बजट पेश हुआ, जिसमें मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली. इसके तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख रुपए तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है. दरअसल, सरकार का फोकस खपत बढ़ाने पर है. साथ ही लंबे समय से उठ रही मांग को भी पूरा करना रहा.
क्या है रेपो रेट?
रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग हर दो महीने में होती है. इसमें सबका फोकस रेपो रेट पर होती है, जिसे लेकर 6 सदस्यी कमिटी मंथन करती है. बता दें कि आरबीआई रेपो रेट पर ही अन्य बैंकों को कर्ज बांटता है. इसके तहत जब बैंकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा तो वो कस्टमर्स को भी कम ब्याज पर लोन देंगे. रेपो रेट का असर लोन ईएमआई पर पड़ता है. यही वजह है कि सबकी निगाहें रेपो रेट पर रिजर्व बैंक के फैसले पर होता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications