RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मीटिंग आज 5 फरवरी से शुरू जाएगी. गवर्नर संजय मल्होत्रा के नए नेतृत्व में यह पहली एमपीसी मीटिंग हो रही है. आज से शुरू होने वाली इस बैठक से कई लोगों को उम्मीद है कि रेपो दर में कमी आएगी. एनलिस्ट्स का मानना है कि इस कदम से सुस्त खपत पैटर्न के बीच ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है.
2 साल से नहीं बदली दरें
रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट्स को 6.5% पर बनाए रखा है. आखिरी बार दरों में कटौती मई 2020 में COVID-19 की पहली लहर के दौरान की गई थी. तब से दरें धीरे-धीरे अपने वर्तमान स्तर तक बढ़ गई हैं. फरवरी पॉलिसी में दरें में होने वाले किसी भी बदलाव को लेकर MPC का फैसला 7 फरवरी, 2025 को आएगा.

मीटिंग को लेकर एक्सपर्ट का अनुमान
मनी कंट्रोल रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई है. उनका मानना है कि केंद्रीय बैंक की ओर से हाल ही में की गई लिक्विडिटी ग्रोथ इसका संकेत है. सबनवीस का मानना है कि केंद्रीय बजट के बाद प्रमुख ब्याज दरों में कटौती से आर्थिक ग्रोथ को काफी बढ़ावा मिल सकता है. बता दें कि पिछले महीने ही RBI ने बैंकिंग सिस्टम में 1.5 लाख करोड़ रुपए डालने का ऐलान किया.
महंगाई और ग्लोबल टेंशन
आईसीआरए की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर भी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में स्थितियां देख रही हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई की गतिशीलता में सुधार हुआ है, जिससे ऐसे ऐलानों की गुंजाइश बनती है. हालांकि, वे जियो-पॉलिटिकल टेंशन और भारतीय रुपए में जारी उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करने के खिलाफ अलर्ट भी कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि अगर रुपया और कमजोर होता है, तो रेपो रेट में कटौती अप्रैल 2025 तक आगे बढ़ सकती है. मौद्रिक नीति निर्णयों को तय करने में घरेलू आर्थिक स्थितियों और इंटरनेशनल फैक्टर्स के बीच परस्पर क्रिया महत्वपूर्ण बनी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications