RBI लगातार बैंकों के कामकाज पर शख्त नजर रखता है। यही कारण है कि गड़बड़ी मिलने पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक और बैंक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। लाइसेंस रद होने वाला यह बैंक पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक है। आरबीआई ने इस बैंक का लाइसेंस 10 अक्टूबर, 2022 से रद किया है, जिससे यह बैंक आज से बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएगा। आरबीआई का कहना है कि इस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं बची हैं।

आरबीआई ने बताई लाइसेंस रद करने की यह वजह
आरबीआई के अनुसार इस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। इस प्रकार, यह बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 11(1) और धारा 22 (3) (डी) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करता है। आरबीआई के अनुसार बैंक धारा 22(3) (ए), 22 (3) (बी), 22 (3) (सी), 22 (3) (डी) और 22 (3) (ई) की आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा है। इसके चलते बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल है। आरबीआई के अनुसार ''सेवा विकास सहकारी बैंक लिमिटेड, पुणे, महाराष्ट्र को तत्काल प्रभाव से "बैंकिंग" कारोबार बंद करने को कहा गया है। इसमें अन्य बातों के अलावा, जमा स्वीकार करना और जमा राशि का भुगतान करना शामिल है।''
जानिए अब क्या होगा जमाकर्ताओं के पैसों का
आरबीआई ने इस बारे में एक सूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट कार्पोरेशन से 5 लाख रुपये तक का क्लेम लेने का अधिकारी होगा। यह पैसा डीआईसीजीसी अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अधीन होगा। वहीं जिन जमाकर्ताओं का 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा होगा, उनका 5 लाख रुपये मिलेगा और इससे अधिक पैसा डूब जाएगा। इस 5 लाख रुपये में मूलधन और ब्याज दोनों को जोड़ा जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications