नई दिल्ली, जून 30। अगर आप किसी सस्ते और बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश है तो यह खबर आपके काफी काम की है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शिओमी ने अपने रेडमी 9 सीरीज के बजट स्मार्टफोन को और किफायती बना दिया है। कंपनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। रेडमी 9 पावर तीन वेरिएंट्स में आता है, जिनमें 4जीबी+64जीबी (रैम+इंटरनल स्टोरेज), 4जीबी+128जीबी और 6जीबी+128जीबी शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने केवल बेस वेरिएंट यानी 4जीबी+64जीबी मॉडल की कीमत में कटौती की है।
कितनी कम कीमत
रेडमी 9 पावर के 4जीबी+64जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। ग्राहक अब इस स्मार्टफोन को 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। नई कीमत पहले से ही कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर दिखाई दे रही है। ग्राहक स्मार्टफोन को इलेक्ट्रिक ग्रीन, फेयरी रेड, माइटी ब्लैक और ब्लेज़िंग ब्लू में खरीद सकते हैं। इस फोन पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। उससे पहले जानते हैं फोन के फीचर्स।
जानिए स्मार्टफोन के फीचर्स
रेडमी 9 पावर में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सेल है। डिस्प्ले की टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की एक लेयर है। डुअल सिम वाला स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरा सिस्टम भी बढ़िया
स्मार्टफोन में क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ / 1.79 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सेल (एमपी) का मैन सेंसर, एफ / 2.2 अपर्चर के साथ 8 एमपी का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 एमपी का डेप्थ सेंसर और एफ / 2.4 अपर्चर के साथ 2 एमपी का मैक्रो सेंसर शामिल है। इसके फ्रंट में एफ / 2.0 अपर्चर वाला 8 एमपी का सेल्फी कैमरा है। इस डिवाइस में 18 ई फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
फ्लिपकार्ट सेल
फ्लिपकार्ट पर इस समय एक सेल चल रही है। जिसमें आप रेडमी 9 पावर पर 7 फीसदी डिस्काउंट पा सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट सेल में 7 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलाव यदि आप चाहे तो इस फोन को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। रेडमी 9 पावर में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर है। स्मार्टफोन पी2आई कोटिंग के साथ आता है जो इसे स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाता है।
फ्लिपकार्ट एक और सेल
इससे पहले जून महीने में ही फ्लिपकार्ट ने एक सेल पेश की थी। ये सेल 21 जून से 24 जून तक चली। उस सेल में आईफोन 11 प्रो, रियलमी नार्जो 30 प्रो 5जी और पोको एम3 सहित कई स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही थी। रेगुलर डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल में 10 प्रतिशत तक की इंस्टैंट छूट दी जा रही थी। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन के जरिए ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications