शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के लेटेस्ट रेडमी नोट 9 प्रो की सेल आज भारत में होने जा रही है। जी हां इस दौरान ग्राहकों को रेडमी नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे।
नई दिल्ली: शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के लेटेस्ट रेडमी नोट 9 प्रो की सेल आज भारत में होने जा रही है। जी हां इस दौरान ग्राहकों को रेडमी नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स देगी। मालूम हो कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था। वहीं, इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। तो चलिए आपको बता दें रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।
एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी पर मिलेगा डिस्काउंट
रेडमी नोट 9 प्रो फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।
रेडमी नोट 9 प्रो की स्पेसिफिकेशन और बैटरी कनेक्टिविटी
फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। रेडमी नोट 9 प्रो में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसमें 5020एमएच की बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर बॉक्स में मिलेगा। फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है। इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
बता दें कि शाओमी ने नोट 9 प्रो के साथ नोट 9 प्रो मैक्स को भी पेश किया था। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications