नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के अनुसार देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बहुत फ्चूयर ग्रुप के रिटेल कारोबार को खरीद सकती है। रिलायंस फ्यूचर ग्रुप की रिटेल यूनिट को 24000 करोड़ रु से 27000 करोड़ रु तक की डील में खरीद सकती है। माना जा रहा है कि इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थिति रिटेल सेक्टर में काफी मजबूत हो जाएगी। अगर रिलायंस और फ्चूयर ग्रुप के बीच डील होती है तो फ्यूचर रिटेल की लायबिलिटी (कर्ज) भी रिलायंस के जिम्मे हो जाएंगी।
5 कंपनियों का 1 में होगा विलय
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के मुताबिक इस डील के पहले फ्यूचर ग्रुप की 5 लिस्टेड कंपनियों (फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, फ्यूचर कंज्यूमर, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन, फ्यूचर सप्लाई चेन और फ्यूचर मार्केट नेटवर्क्स) का फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड में विलय किया जाएगा। बता दें कि फ्यूचर एंटरप्राइजेज इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करती है।
रिलायंस को मिलेंगे 1700 स्टोर
31 जुलाई तक रिलायंस के पास इस डील के लिए विशेष अधिकार है। इसका मतलब है कि बाइंडिंग एग्रीमेंट के अंतर्गत रिलायंस को 31 जुलाई से पहले यह डील करनी ही है। वैसे सूत्रों के अनुसार अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। ये भी संभव है कि इस डील में थोड़ा समय लग जाए। बता दें कि इस डील के जरिए फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार, फूडहॉल, नीलगिरी, एफबीबी, सेंट्रल, हेरिटेड फूड्स और ब्रांड फैक्टरी रिलायंस की हो जाएगी। रिलायंस को ली कूपर जैसा ब्रांड और कुल 1700 स्टोर भी मिलेंगे।
किस बात का है इंतेजार
रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के बीच फ्चूयर रिटेल की वैल्यूएशन को लेकर एक राय नहीं बनी है। पिछले सप्ताह अमेरिकी डॉलर-मूल्यवर्गीय बॉन्ड पर ब्याज भुगतान में चूक के बाद फ्यूचर रिटेल को बढ़े हुए लिक्विडिटी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए फिच ने इसकी क्रेडिट रेटिंग कम कर दी थी। प्रमोटरों की फ्यूचर रिटेल में 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जो हाइपरमार्केट चेन बिग बाजार और किराना चेन ईज़ीडे क्लब चलाती है। इस डील से रिलायंस भारतीय रिटेल सेक्टर में अपना दबदबा कायम करना चाहती है। दरअसल रिटेल सेक्टर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों फॉर्मेट शामिल हैं। फ्यूचर के साथ डील के बाद रिलायंस अपनी रिलायंस रिटेल में वैश्विक भागीदारों और निवेशकों को लाएगी। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार रिलायंस रिटेल की वैल्यू 29 अरब डॉलर की है।
रिलायंस की मार्केट कैपिटल
इस बीच रिलायंस की मार्केट कैपिटल लगातार बढ़ रही है। आज कंपनी का शेयर 2155.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,163.80 रु पर खुल कर 2,193.40 रु तक चढ़ा है। इस स्तर पर रिलायंस की मार्केट कैपिटल 14.41 लाख करोड़ रु हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications